Move to Jagran APP

कोसी घाटी में जीवंत हुई देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत

संवाद सहयोगी, रानीखेत : कोसी घाटी में उतरैणी कौतिक (उत्तरायणी मेला) का रंगारंग शुभार

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Jan 2019 10:57 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jan 2019 10:57 PM (IST)
कोसी घाटी में जीवंत हुई देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत
कोसी घाटी में जीवंत हुई देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत

संवाद सहयोगी, रानीखेत : कोसी घाटी में उतरैणी कौतिक (उत्तरायणी मेला) का रंगारंग शुभारंभ हुआ। सास्कृतिक शोभायात्रा में देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत व गौरवशाली परंपरा जीवंत हो उठी। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्या ने कहा, उत्तरैणी पर्व व मेले उत्तराखंड की धरोहर है। संस्कृति संरक्षण के जरिये ही इसे कायम रखा जा सकता है।

loksabha election banner

उत्तर वाहिनी शिप्रा व कोसी नदी के संगम पर शुक्रवार को उत्तरायणी मेले का शुभारंभ परिवहन मंत्री यशपाल, विधायक संजीव आर्या व पालिकाध्यक्ष भवाली संजय वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। मां भगवती की स्तुति 'खोल दे माता खोल भवानी धार में किवाड़ा..' के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का श्रीगणेश किया विहान सास्कृतिक दल अल्मोड़ा के लोक कलाकारों ने। कुमाऊंनी गायिका अंजु जोशी ने भी सुंदर प्रस्तुति से चार चांद लगाए।

=====================

युवाओं से संस्कृति संरक्षण का आह्वान

मुख्य अतिथि काबीना मंत्री यशपाल आर्या ने कहा कि उत्तराखंडी संस्कृति विश्व में विशिष्ट है। इसे जीवंत रखना होगा। ताकि आने वाली पीढ़ी इसे जाने व समझे। उन्होंने संस्कृति के संरक्षण पर जोर देते हुए युवा पीढ़ी को सजग किया। साथ ही मिलजुल कर राज्य के विकास में हाथ बंटाने का आह्वान किया। विधायक संजीव आर्या ने भी उत्तराखंडी संस्कृति को बचाए रखने की जरूरत बताई। कहा कि उत्तरैणी मेला विदेशों में भी मनाया जा रहा, जो गर्व की बात है।

=============

सांस्कृतिक शोभायात्रा भी निकाली

इससे पूर्व अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर सांस्कृतिक शोभायात्रा निकाली गई। इसमें विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने मा नंदा राजजात यात्रा देश की विविध संस्कृति व परंपरा का दीदार कराया। एसडीएम प्रमोद कुमार, सीओ आरएस नबियाल, चौकी प्रभारी देवेंद्र बिष्ट, देवनाथ गोस्वामी कानून व्यवस्था के मद्देनजर मुस्तैद रहे।

===============

ये रहे मौजूद

मेला कमेटी अध्यक्ष अंकित साह, ग्राम प्रधान खुशहाल हाल्सी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश सुयाल, दिलीप सिंह बोहरा बेतालघाट, जिंप सदस्य पीसी गोरखा, हितेश साह, रोहित अग्रवाल, देवेंद्र सिंह बिष्ट, शकर जोशी, मदन मोहन कैड़ा, कमलेश उप्रेती, सुरेश तिवारी, गोधन बर्गली, नीरज बिष्ट, हर्ष सिंह जलाल, तारा भंडारी, जेडी कत्यूरा, भुवन सिंह, बिशन जंतवाल आदि।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.