उत्तराखंड का राष्ट्रीय पक्षी कौआ! बीएड-एमएड एग्जाम की आंसर की में लिखा था ये जवाब
Uttarakhand BEd MEd Answer Key Controversy : बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी में कई गलत जवाब पाए गए, जिसमें राष्ट्रीय पक्षी को कौआ बताया गया था।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। SSJ University Bed Med entrance exam answer key:सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की ओर से 16 अगस्त को आयोजित बीएड-एमएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी ने विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए।
परीक्षा के बाद जारी उत्तर कुंजी में कई सवालों के जवाब गलत दर्ज होने का मामला सामने आया। सबसे अधिक चर्चा राष्ट्रीय पक्षी से जुड़े प्रश्न के उत्तर को लेकर हुई, जिसमें कौआ को राष्ट्रीय पक्षी बताया गया था। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद परीक्षार्थियों में भी नाराजगी देखने को मिली।
प्रदेशभर से शामिल हुए 5352 अभ्यर्थी
बीएड-एमएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी एसएसजे विश्वविद्यालय को सौंपी गई थी। परीक्षा में प्रदेशभर से 5352 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा के बाद विश्वविद्यालय ने उत्तर कुंजी अपनी वेबसाइट पर अपलोड की। परीक्षार्थियों ने जब उत्तरों का मिलान किया तो कई जवाबों में गड़बड़ी सामने आई। मामला तूल पकड़ने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुरानी उत्तर कुंजी वेबसाइट से हटा दी और संशोधित उत्तर कुंजी अपलोड की।
यह भी पढ़ें- RRB JE Answer Key 2025 : जूनियर इंजीनियर परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, अभ्यर्थी इस वेबसाइट पर दर्ज कराएं आपत्ति
विश्वविद्यालय की ओर से इसे तकनीकी गड़बड़ी बताया गया है। प्रशासन का कहना है कि उत्तरों को सेक्शनवार तैयार करते समय त्रुटि हुई थी। संशोधित उत्तर कुंजी में सभी प्रश्नों के सही उत्तर दिए गए हैं।
हालांकि, इस पूरे मामले ने प्रवेश परीक्षा की व्यवस्था और उत्तर कुंजी तैयार करने की प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसके अलावा अभ्यर्थियों ने बताया कि उत्तराखंड को क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा राज्य बताने के साथ ही कई अन्य प्रश्नों के भी उत्तर गलत दर्शाए गए हैं।
तकनीकी कारणों के चलते पूर्व में जारी उत्तर कुंजिका में कतिपय त्रुटियां हुई थी, जिसे संशोधित कर फिर से अपलोड कर दिया गया है। अभ्यर्थी नवीन उत्तर कुंजी देखकर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। - डा. देवेंद्र सिंह बिष्ट, कुलसचिव एसएसजे विवि
यह भी पढ़ें- RRB Recruitment : आइसोलेटेड कैटेगरी भर्ती को CBT की उत्तर कुंजी जारी, 7 अगस्त तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका
