Move to Jagran APP

भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएं पार्टी कार्यकर्ता

संस भिकियासैंण भाजपा लोकसभा चुनाव समिति सल्ट की मंगलवार को यहां हुई बैठक में न्याय प

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Mar 2019 11:22 PM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2019 11:22 PM (IST)
भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएं पार्टी कार्यकर्ता
भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएं पार्टी कार्यकर्ता

संस, भिकियासैंण: भाजपा लोकसभा चुनाव समिति सल्ट की मंगलवार को यहां हुई बैठक में न्याय पंचायतवार बूथों की समीक्षा कर चुनाव प्रचार की तैयारियों पर गहन चर्चा की गई।वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों व केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जी-जान से जुट जाने का आह्वान किया। चुनाव संचालन समिति का भी गठन किया गया।

loksabha election banner

बैठक में चुनाव सह संयोजक कैलाश भट्ट ने कहा कि भाजपा के प्रति जनता में खासा उत्साह है तथा प्रत्याशी की जीत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को पूर्ण समर्पण भाव से जुटना होगा। इसके लिए कई टिप्स भी दिए। मतदान के दिन बूथों पर चौकसी बरतने की भी हिदायत दी। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र संयोजक पूरन सिंह रजवार, गणेश चंद्र धनखोला, हरी राम आर्य, राधा देवी, भीम सिंह, मनोज करगेती, नंदन सिंह, विक्रम सिंह व हरी सिंह आदि ने विचार रखे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.