Move to Jagran APP

सहकारिता चुनाव: द्वाराहाट की चार सीटों पर निर्विरोध चुने गए सदस्य

सहकारिता चुनाव में द्वाराहाट की चार सीटों पर सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। वहीं, ईड़ा में तीन और कांडे में एक सीट पर नामांकन न होने से सीट रिक्त हैं।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Sun, 22 Jul 2018 08:37 PM (IST)Updated: Tue, 24 Jul 2018 05:19 PM (IST)
सहकारिता चुनाव: द्वाराहाट की चार सीटों पर निर्विरोध चुने गए सदस्य
सहकारिता चुनाव: द्वाराहाट की चार सीटों पर निर्विरोध चुने गए सदस्य

द्वाराहाट, [जेएनएन]: साधन सहकारी के वार्ड सदस्यों के मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई है। विकासखंड की कांडे, ईड़ा, कफड़ा, रियूनी में सभी सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए थे। ईड़ा में तीन तथा कांडे में एक सीट में नामांकन न होने के कारण सीटें फिलहाल रिक्त हैं। 

loksabha election banner

द्वाराहाट साधन सहकारी समिति में 11 वार्डों में से रविवार को पांच में चुनाव हुआ। जिसमें बमनपुरी में संजय मठपाल को 88 व हेम मठपाल को 65 मत मिले। जबकि 4 निरस्त हुए। छतगुल्ला में प्रकाश अधिकारी को 21 व जगदीश सिंह को 14 मत प्राप्त हुए। कहाली में भगवती देवी को 24 तथा लीला देवी को सात वोट मिले। एक निरस्त हुआ। 

खोलियाबाज में उमा देवी व प्रेमा देवी को 39-39 मत मिले। जिस कारण लॉटरी प्रक्रिया अपनाई गई। जिसमें उमा देवी को विजयी घोषित किया गया। वहीं, सलना में धन सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी महेंद्र सिंह को 6 वोटों से पराजित किया। चुनाव अधिकारी आनंद रावत रहे। जबकि भुमकिया से लाल सिंह बिष्ट, विजयपुर में कैलाश साह, गवाड़ में त्रिलोक सिंह, असगोली में पनीराम, मल्ली मिरई में दीवान सिंह तथा फलद्वाड़ी में जगदीश चंद्र पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए। इसी प्रकार कुवाली साधन सहकारी समिति में भी आठ सदस्य निर्विरोध चुने गए।यह भी पढ़ें: हमें भाजपा से हिंदू होने का प्रमाणपत्र नहीं चाहिए: इंदिरा हृदयेश

यह भी पढ़ें: भ्रष्टाचार रोकने में सफल रही भाजपा सरकार: तीरथ सिंह रावत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.