Move to Jagran APP

बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेसियों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

अल्‍मोड़ा में कांग्रेसियों ने बिगड़ रही कानून व्यवस्था के विरोध में मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद् सिंह रावत का पुतला फूंका।

By Sunil NegiEdited By: Published: Tue, 03 Oct 2017 03:01 PM (IST)Updated: Tue, 03 Oct 2017 09:02 PM (IST)
बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेसियों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेसियों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

अल्मोड़ा, [जेएनएन]: प्रदेश में बिगड़ रही कानून व्यवस्था, महिला उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला फूंका। 

loksabha election banner

चौघानपाटा में एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने कहा की लगातार प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है, वहीं मुख्यमंत्री इन घटनाओं को रोकने में नाकाम हैं। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने कहा कि महिलाओं के साथ रोजाना उत्पीड़न की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस प्रशासन इनको रोकने में नाकाम साबित हो चुका है। सभी ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी के बीच मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का पुतला फूंका।

यह भी पढ़ें: भाजपा प्रदेश में चला रही है दो तरह के कानून

यह  भी पढ़ें: सरकार पर बरसे हरीश रावत, गृहमंत्री राजनाथ के दौरे पर ली चुटकी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.