Move to Jagran APP

बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गरजे कांग्रेसी कार्यकर्ता

अल्मोड़ा जिला मुख्यालय की लगातार बिगड़ रही स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्कओं ने मंगलवार को जिला मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Jan 2020 06:16 AM (IST)Updated: Wed, 22 Jan 2020 06:16 AM (IST)
बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गरजे कांग्रेसी कार्यकर्ता
बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गरजे कांग्रेसी कार्यकर्ता

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : जिला मुख्यालय की लगातार बिगड़ रही स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने की मांग को लेकर मंगलवार को कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार पर्वतीय जिलों में लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में नाकाम साबित हो रही है। जिसका खामियाजा यहां के आम आदमी को भुगतना पड़ रहा है।

loksabha election banner

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलवार को नगर के चौघानपाटा में एकत्र हुए और उन्होंने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। सभा को संबोधित करते हुए जोशी ने कहा कि जिला मुख्यालय में स्थित बेस, महिला और जिला अस्पतालों में पहले से ही चिकित्सकों की कमी है। ऊपर से सरकार द्वारा इन अस्पतालों से चिकित्सकों का स्थानांतरण कर उन्हें बिना प्रतिस्थानी कार्यमुक्त कर दिया जा रहा है। जिस कारण दूरदराज से आने वाले रोगियों समेत स्थानीय लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ व बेस चिकित्सालय में रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति नहीं की गई तो कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने की रणनीति बनाएंगे। उन्होंने शहरवासियों तथा अन्य संगठनों से भी आंदोलन में सहयोग की अपील की।

सभा को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। पुतला दहन कार्यक्रम में पीसी तिवारी, लता तिवारी, राधा बिष्ट, राजीव कर्नाटक, हेम चंद्र, पूरन मेहरा, चंद्रकांत जोशी, रेशमा परवीन, सचिन आर्या, हर्ष कनवाल, दीपांशु पांडे आदि मौजूद रहे। लोगों ने स्वास्थ्य के मुद्दे पर सरकार की हीलाहवाली पर तीव्र आक्रोश जताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.