Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Almora News: क्वारब की विफलता पर अजय टम्टा का पुतला दहन, अनर्गल बयानबाजी से आक्रोश

    Updated: Thu, 18 Sep 2025 02:09 PM (IST)

    अल्मोड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने टम्टा के उस बयान की निंदा की जिसमें उन्होंने क्वारब मामले पर स्थानीय विधायक और जनता को अराजक तत्व कहा था। भोज ने टम्टा पर आपदा के समय चहेतों को टेंडर दिलाने का आरोप लगाया।

    Hero Image
    केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अजय टम्टा के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन. Jagran

    जासं, अल्मोड़ा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अजय टम्टा के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शहर में पुतला दहन कर मंत्री टम्टा द्वारा क्वारब मामले पर स्थानीय विधायक और अल्मोड़ा की जनता को अराजक तत्व कहने की टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिलाध्यक्ष भोज ने कहा कि क्वारब, भाजपा सरकार और केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा की विफलताओं का स्मारक बन चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि आपदा के समय मंत्री ने अपने चहेतों को टेंडर दिलाने का प्रयास किया, जिसका विधायक द्वारा विरोध करने पर वे बौखला गए और अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। भोज ने कहा कि स्थानीय विधायक पर आरोप लगाना उनकी नकारात्मक मानसिकता का परिचायक है।

    इस मौके पर नगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, शोभा जोशी, पीताम्बर पांडे, गोविंद सिंह मेहरा, नरेंद्र अधिकारी, अंबिराम आर्य, मनोज वर्मा, निर्मल रावत, सूरज वाणी, प्रदीप बिष्ट, बाल विक्रम सिंह रावत, पारस डसीला, दीपेश कांडपाल, आशीष भारती, ललित सतवाल, दिनेश पिलख्वाल, पूरन रौतेला, देवेंद्र धोनी, सुरेंद्र आर्य, निजाम कुरैशी, नारायण दत्त पांडे समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मंत्री टम्टा ने अल्मोड़ा की जनता का अपमान करना बंद नहीं किया तो और उग्र आंदोलन किए जाएंगे।