Move to Jagran APP

भाजपा छलावा करार, कांग्रेस कमजोर तबके की हितैषी

संवाद सूत्र, ताड़ीखेत (रानीखेत) : कांग्रेस को पिछड़े व कमजोर तबके की हितैषी करार देते ह

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 04:33 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 04:33 PM (IST)
भाजपा छलावा करार, कांग्रेस कमजोर तबके की हितैषी
भाजपा छलावा करार, कांग्रेस कमजोर तबके की हितैषी

संवाद सूत्र, ताड़ीखेत (रानीखेत) : कांग्रेस को पिछड़े व कमजोर तबके की हितैषी करार देते हुए मोर्चा पदाधिकारियों ने भाजपा व अन्य राजनीतिक दलों पर अनुसूचित जाति को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। महंगाई व बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कमजोर तबके के उत्थान को सही मायनों में ठोस कदम कांग्रेस ने ही उठाए। तय हुआ कि ग्राम स्तर पर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा।

loksabha election banner

कस्बे के एक सभागार में कांग्रेस एससी मोर्चा के सम्मेलन का शुभारंभ जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार टम्टा ने किया। उन्होंने भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार पर कमजोर तबके को गुमराह करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि काग्रेस आजादी से पूर्व व बाद में हमेशा ही अनुसूचित जाति वर्ग को सामाजिक समानता तथा उत्थान के लिए कार्य करती रही है। उन्होंने भाजपा सरकार पर कमजोर तबके को वोटबैंक की तरह इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया।

उपाध्यक्ष रमेश चंद्र ने कहा कि कार्यकर्ता गांव गांव जाकर भाजपा की वोट बैंक की गलत नीतियों को लोगों के सामने रखा जाएगा। साथ ही कांग्रेस की मजबूती के लिए अधिक से अधिक लोग जोड़े जाने का भी निर्णय लिया। इस मौके पर महिला इकाई जिलाध्यक्ष देवकी देवी, उपाध्यक्ष रमेश चंद्र, महासचिव नवीन आर्या, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन लाल भारती, उपाध्यक्ष आनंद राम, ललित कुमार, पूरन चंद्र आदि ने विचार रखे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.