सब्जी की माला पहनकर पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं संग दिया धरना
बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक के नेतृत्व में धरना दिया। इस दौरान विधायक ने सब्जियों की माला पहन रखी थी।
अल्मोड़ा, [जेएनएन]: महंगाई, बेरोजगारी, पेयजल की समस्या को लेकर पूर्व विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने गांधी पार्क में धरना दिया। इस मौके पर पूर्व विधायक ने सब्जियों की माला गले में पहनी हुई थी।
पूर्व विधायक ने कहा कि प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार महंगाई और बेरोजगारी को ख़त्म नहीं कर सकी। जनता परेशान है। कहा कि केंद्र में जब कांग्रेस की सरकार थी तब यही भाजपाई गैस सिलेंडर,प्याज और अरहर की दाल सहित सब्जियों के दाम बढ़ने पर हायतौबा मचाते थे। अब वे शांत हैं।
उन्होंने कहा कि जनता महंगाई, बेरोजगारी के दंश झेलने को मजबूर हो गई है। महिलाओं के साथ उत्पीड़न की घटनाओं में इजाफा हुआ है। प्रशासन कोई कारवाई नही कर रहा। जनता बेहाल होकर अच्छे दिन का इंतजार कर रही है।
धरने में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष लता तिवारी, हाजी नूर खान, अमित जोशी, हेमचन्द्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सीएम का पुतला फूंका
यह भी पढ़ें: भाजपा मुख्यालय में सीएम त्रिवेंद्र रावत ने सुनी जनसमस्याएं
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में राज्य की चुनौतियों पर मंथन करेंगे विपक्षी दल