संगठनात्मक मजबूती में जुटें कांग्रेसी
संवाद सहयोगी, द्वाराहाट : काग्रेसियों की बैठक में संगठनात्मक मजबूती तथा निकाय चुनाव में पार्टी
संवाद सहयोगी, द्वाराहाट : काग्रेसियों की बैठक में संगठनात्मक मजबूती तथा निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक मदन बिष्ट ने 30 से ज्यादा लोगों को संगठन की सदस्यता भी दिलाई।
सोमवार को पूर्व विधायक मदन बिष्ट ने आगामी निकाय चुनाव के मद्देनजर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। कहा कि जनविरोधी नीतियों के चलते आम जनता का भरोसा भाजपा से उठ चुका है। निकाय चुनाव के साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में काग्रेस सफलता हासिल करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर संगठन की मजबूत के लिए जुटने को कहा। अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष दिगंबर सिंह बिष्ट व संचालन विजय बजेठा ने किया। शिव राम, लच्छी राम, हेमंत साह, खजान जोशी, दीपक बिष्ट, कमल भट्ट, नंद राम, केवल कुमार, मुकेश आर्या, धर्म सिंह अधिकारी आदि तमाम लोगों ने काग्रेस की सदस्यता ली।