वरिष्ठ अधिवक्ता मदन लाल साह के निधन पर शोक
अल्मोड़ा में विभिन्न संगठनों ने समाजवादी आंदोलन के पुरोधा वरिष्ठ अधिवक्ता मदन लाल साह के निधन पर शोक प्रकट किया।
अल्मोड़ा : विभिन्न संगठनों ने समाजवादी आंदोलन के पुरोधा वरिष्ठ अधिवक्ता मदन लाल साह के निधन पर शोक प्रकट किया है। साथ ही शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। शोक सभा में वक्ताओं ने साह के निधन को अपूरणीय क्षति बताया।
वाहिनी की शोक सभा में वक्ताओं ने कहा कि मदन लाल साह गरीबों व असहायों की समस्या के लिए हमेशा चिंतित रहते थे। जिला बार एसोसिएशन ने भी स्व. साह को श्रद्धांजलि दी है। राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ की उपशाखा तथा विकास खंड धौलादेवी व भैसियाछाना के मजदूरों तथा किसानों ने भी शोक प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। शोक सभा में जगत सिंह रौतेला, पूरन तिवारी, जंगबहादुर थापा, दयाकृष्ण कांडपाल, अजयमित्र बिष्ट, अजय मेहता, कुणाल तिवारी, रेवती बिष्ट, माधुरी मेहता, भूपेंद्र मियान, केवल सती, कुंदन भंडारी, डीके जोशी, पीसी तिवारी, कुंदन लटवाल, शेखर लखचौरा, चामू सिंह गस्याल, शिवदत्त पांडे, तारा सिंह गैलाकोटी, शिवराज सिंह नेगी, किसन सिंह मेहरा, देवेंद्र सिंह, अमर सिंह चम्याल, प्रेम सिंह, रूप सिंह व त्रिलोक सिंह आदि मौजूद रहे।