Move to Jagran APP

भ्रष्टाचार के लिए अपनाई जा रही जीरो टालरेंस की नीति : धामी

सीएम ने कहा कि भ्रष्टाचार के लिए जीरो टालरेंस की नीति अपनाई जा रही है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Aug 2022 09:41 PM (IST)Updated: Thu, 25 Aug 2022 09:41 PM (IST)
भ्रष्टाचार के लिए अपनाई जा रही जीरो टालरेंस की नीति : धामी
भ्रष्टाचार के लिए अपनाई जा रही जीरो टालरेंस की नीति : धामी

भ्रष्टाचार के लिए अपनाई जा रही जीरो टालरेंस की नीति : धामी

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, जैंती (अल्मोड़ा) : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार की भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टालरेंस की नीति है। किसी भी सूरत में भ्रष्टाचारियों को नहीं बख्शा जाएगा। अब तक भर्ती घोटाले में लिप्त 22 लोगों को जेल भेजा जा चुका है। परीक्षाओं में गड़बड़ी व अनियमितता किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी शहीद स्थलों पर एक फिल्म तैयार की जा रही है। जिसके माध्यम से बलिदानियों के अद्म्य साहस व वीरता को लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

गुरुवार को सालम जनक्रांति के अवसर पर जैंती स्थित शहीद स्थल धामद्यौ में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सालम क्रांति के नायक नर सिंह, टीका सिंह के बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि वह इस पवित्र स्थल में आकर खुद को गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने मंच से क्रांतिवीरों राम सिंह धौनी, दुर्गा दत्त शास्त्री, राम सिंह आजाद, मर्च राम, भवान सिंह धानक के अद्म्य साहस व बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि शहीद स्थल के सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख रुपये स्वीकृत किए जा चुके हैं। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मानसखंड मंदिर माला परियोजना से क्षेत्र के सभी छोटे-बड़े मंदिरों को जोड़ा जा रहा है। जिस पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। जल्द ही प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू कर दी जाएगी। इस दौरान उन्हें मांग पत्र भी सौंपा गया। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता से वह क्षेत्र का विकास करेंगे। हर मांग को पूरा करने के लिए सरकार कटिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कुल 13 मिनट तक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान किसी प्रकार की भी घोषणा नहीं की। इस अवसर पर पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, विधायक मोहन सिंह मेहरा सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.