सीएम आज ताड़ीखेत में, तैयारी पूरी
संस ताड़ीखेत (रानीखेत) मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की बुधवार को ताड़ीखेत में आहूत चुनावी स
संस, ताड़ीखेत (रानीखेत) : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की बुधवार को ताड़ीखेत में आहूत चुनावी सभा की तैयारी पूरी कर ली गई है। पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को दायित्व बांटे।
भाजपा नगर व ताड़ीखेत मंडल की संयुक्त बैठक में मंगलवार को जिला महामंत्री प्रेम शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की ताड़ीखेत में चुनावी रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पूर्व जिलाध्यक्ष मदन सिंह मेहरा व दीप भगत, पूर्व प्रमुख धन सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए संकल्प दिलाया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ध्यान सिंह नेगी ने की। इस मौके पर नगर अध्यक्ष हंसा दत्त बावड़ी, पूर्णकालिक राम सिंह खेड़ा, ज्योति साह मिश्रा, मदन कुवार्बी, विनोद भार्गव, राजेंद्र जसवाल, ललित मेहरा, गणेश राम आर्या, चंपा भंडारी, आनंद बुधानी दिनेश चंद्र, विनोद कुमार, कैलाश बिष्ट, कमल गिरि आदि मौजूद रहे।