'गांधी जी का सपना, अनपढ़ ना रहना'
संवाद सहयोगी रानीखेत चुनावी शोर से इतर मजखाली क्षेत्र में स्कूल चलो के नारे गूंजे। जीआइसी
संवाद सहयोगी, रानीखेत : चुनावी शोर से इतर मजखाली क्षेत्र में 'स्कूल चलो' के नारे गूंजे। जीआइसी के विद्यार्थियों व एनसीसी कैडेट्स ने जनचेतना रैली निकाल साक्षरता का महत्व बता अपने बच्चों को नए सत्र में हर हाल में स्कूल भेजने का आह्वान किया।
मजखाली अल्मोड़ा हाईवे पर शुक्रवार को 'गांधी जी का ये सपना, अनपढ़ बन कर कभी न रहना' आदि नारे लगाते हुए जीआइसी के विद्यार्थियों ने जनजागरूकता रैली निकाली। साथ ही 'पढ़ेंगे पढ़ाएंगे देश को आगे बढ़ाएंगे' का संदेश दे लोगों से अपने बच्चों को स्कूल से जोड़ने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य राजीव विद्यार्थी ने सर्व शिक्षा अभियान के बारे में जानकारी दी। रैली में शिक्षक मनीष अधिकारी, दीपक तिवारी, दीपक शर्मा, अनुराधा जीना, निशा, नीमा, प्रवीन जोशी, चंचल धपोला, राजू पटेल, ललित करगेती आदि शामिल रहे।