Move to Jagran APP

बाल दिवस पर याद किए गए चाचा नेहरू

संवाद सहयोगी, रानीखेत : देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर 'बाल दिवस' धू

By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Nov 2017 04:33 PM (IST)Updated: Tue, 14 Nov 2017 04:33 PM (IST)
बाल दिवस पर याद किए गए चाचा नेहरू
बाल दिवस पर याद किए गए चाचा नेहरू

संवाद सहयोगी, रानीखेत : देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर 'बाल दिवस' धूमधाम से मनाया गया। विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम व विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। गोष्ठी के जरिये शिक्षाविदों ने पं. नेहरू के सपनों के राष्ट्र निर्माण को तत्पर रहने का आह्वान किया। नेशनल इंटर कालेज में बाल दिवस पर देशभक्ति व उत्त्तराखंडी लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों ने समा बांधा। संस्कृति कर्मी शिक्षिका विमला रावत के निर्देशन में शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। विद्यार्थियों ने शिव तांडव, कुमाऊंनी व गढ़वाली गीत नृत्य के जरिये हिमालयी सांस्कृतिक विरासत का दीदार कराया। मुख्य अतिथि हस्तशिल्पी भुवन लाल साह ने बच्चों से लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने का आह्वान किया। अध्यक्षता मुकेश साह व संचालन चंद्रशेखर शर्मा ने किया। इस मौके पर प्रबंधक महेश जोशी, विशिष्ट अतिथि अनिल वर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. बीसी साह, हरी सिंह कड़ाकोटी, जोगेंद्र बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, दीपक पंत, श्याम सिंह अधिकारी, माधो सिंह फत्र्याल आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

=============

यहां भी रही बाल दिवस की धूम

नगर के जीजीआइसी, मिशन इंटर कालेज, केंद्रीय विद्यालय, जीआइसी द्वारसौं, मजखाली, जैनोली, खिरखेत, भारती चिल्ड्रन स्कूल मजखाली, ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल नैनी, चैतन्य माउंटेश्वरी मजखाली में भी विविध कार्यक्रम हुए।

==================

ताड़ीखेत में हुई गोष्ठी

ताड़ीखेत : जीजीआइसी में प्रधानाचार्या डॉ. भारती नारायण भट्ट ने चाचा नेहस् के चित्र पर माल्यार्पण किया। उनकी जीवनी पर प्रकाश भी डाला। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिक्षिका भगवती आर्या ने पूर्व प्रधानमंत्री पं. नेहस् का बच्चों के प्रति स्नेह से जुड़े संस्मरण सुनाए। जीव विज्ञान प्रवक्ता अंजना कैलब ने मधुमेह की बीमारी से बचाव के उपाय बताए। वहीं मॉर्डन पब्लिक स्कूल, केपीएस, प्रेम विद्यालय, न्यू ऑन एकेडमी जैनोली, वीरशिवा स्कूल चिलियानौला, प्राथमिक विद्यालय बजीना आदि में भी बाल दिवस पर कई कार्यक्रम हुए।

===============

दिया स्वस्थ भारत का संदेश

द्वाराहाट : बाल दिवस पर जीजीआइसी में मिजिल्स व रूबेला से बचाव को टीकाकरण अभियान चला स्वस्थ भारत का संदेश दिया गया। इससे पूर्व सीएचसी प्रभारी डॉ. तपन शर्मा व प्रभारी प्रधानाचार्या सोनिका नेगी ने पं. नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया। छात्राओं ने सास्कृतिक कार्यक्त्रम भी प्रस्तुत किए। संचालन फरीन रानी व माया मेहरा ने किया। इस मौके पर हेमा त्रिपाठी, भगवती पाठक आदि शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। उधर जीआईसी बटुलिया, द्वाराहाट, जालली, डीआईसी, डीपीएस, इंटर कॉलेज नौगाव आदि विद्यालयों में भी कार्यक्रम हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.