उत्साहपूर्वक मना ईस्टर संडे का त्योहार
संवाद सहयोगी अल्मोड़ा ईसाई समुदाय के लोगों ने रविवार को ईस्टर संडे का त्योहार उत्साहपू
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : ईसाई समुदाय के लोगों ने रविवार को ईस्टर संडे का त्योहार उत्साहपूर्वक मनाया। यह त्योहार गुड फ्राइडे के तीसरे रोज मनाया जाता है। इस मौके पर नगर स्थित ऐतिहासिक बडन मेमोरियल मैथोडिस्ट चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। साथ ही सभी के सुख व कल्याण की कामना प्रभु यीशु से की गई।
ईस्टर संडे पर अलसुबह विशेष सर्विस हुई। ऐसी मान्यता है कि क्रूस पर चढ़ाए जाने के तीसरे दिन यीशु मसीह पुनर्जीवित हो उठे थे। इसके तहत ईसाई समुदाय के लोग खुशी के चलते अपने-अपने घरों से अलसुबह नारे लगाते हुए चर्च पहुंचे और प्रभु यीशु की जय-जयकार की। इसके बाद पुन: चर्च में विशेष प्रार्थना सभा हुई। जिसमें चर्च के मुख्य पादरी रॉबिन्सन दास ने मौजूद लोगों को प्रभु यीशु के व्यक्तित्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने लोगों से प्रभु यीशु मसीह के आदर्शो को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस मौके पर लोगों ने प्रभु यीशु मसीह के जीवन से संबंधित अनेक शानदार गीतों का गायन भी किया गया। इस पर्व पर लोगों ने एक दूसरे को बधाई देकर सभी के सुख, शांति व दीर्घ जीवन की कामना की।
इस मौके पर रेवरन चंद्रपाल, शोभना बनर्जी, बीके पॉल, सिरिल जोजफ, पंकज मैसी, रागिनी मैसी, अभिनव कौशिक, अमन मैसी, प्रथम मैसी, संजय सिंह, जैनी पीटर, विवेक सिंह, कर्नल रवि तिमोथी, बीना स्टीफन, संजय डेनियल, प्रिया ट्रेसी समेत बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग मौजूद थे।