Move to Jagran APP

पलायन रोकने व हिमालय संरक्षण को चलेगा अभियान

संवाद सहयोगी, रानीखेत : व्यापार मंडल की बैठक में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तत्वावधा

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Sep 2018 04:13 PM (IST)Updated: Thu, 06 Sep 2018 04:13 PM (IST)
पलायन रोकने व हिमालय संरक्षण को चलेगा अभियान
पलायन रोकने व हिमालय संरक्षण को चलेगा अभियान

संवाद सहयोगी, रानीखेत : व्यापार मंडल की बैठक में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तत्वावधान में होने वाली हिमालयी संरक्षण अभियान को लेकर गहन चर्चा की गई। तय किया गया देहरादून से आरंभ होने वाले अभियान का रानीखेत में समापन किया जाएगा। साथ ही जगह- जगह स्थानीय इकाईयां हिमालय बचाने के लिए लोगों को जागरूक भी करेंगे।

loksabha election banner

बैठक में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य हिमालयी क्षेत्र से खाली होते गांवों को बचाने का है। इसके तहत पॉलीथिन पर रोक लगाने तथा खाली हो रहे गांवों की बंजर भूमि में उद्यान विभाग की मदद से चाय बागान, उद्यान विकसित कर पलायन रोकना है। साथ ही पर्यटन स्थलों का विकास कर तीर्थाटन को बढ़ावा देना है। प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश महामंत्री नवीन वर्मा ने कहा कि अभियान की शुस्आत चार अक्टूबर को देहरादून से सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे। जो गढ़वाल व कुमाऊं मंडल के विभिन्न नगर व ग्रामीणों क्षेत्रों से होते हुए सात अक्टूबर को रानीखेत पहुंचेगी। जनसभा के साथ समापन किया जाएगा। उन्होंने व्यापार मंडल पदाधिकारियों से अभियान को सफल बनाने के लिए जुटने का आह्वान किया। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष भगवंत सिंह नेगी तथा संचालन हर्षवर्धन पंत ने किया। बैठक में प्रदेश संयोजक हर्षवर्धन पांडे, संगठन मंत्री मनोज अग्रवाल व दिनेश कबड़वाल, जिलाध्यक्ष मोहन नेगी, डॉ. गिरीश वैला, दीपक अग्रवाल, सीमा जसवाल, मनोज पंत, दीपक पंत व कामरान कुरेशी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.