Move to Jagran APP

कैबिनेट मंत्री चुफाल ने कहा-2022 में प्रचंड बहुमत से करेंगे सत्ता में वापसी

संस रानीखेत में कैबिनेट एवं जिला प्रभारी मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा दी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Jul 2021 10:51 PM (IST)Updated: Sun, 25 Jul 2021 10:51 PM (IST)
कैबिनेट मंत्री चुफाल ने कहा-2022 में प्रचंड बहुमत से करेंगे सत्ता में वापसी
कैबिनेट मंत्री चुफाल ने कहा-2022 में प्रचंड बहुमत से करेंगे सत्ता में वापसी

संस, रानीखेत (अल्मोड़ा): कैबिनेट एवं जिला प्रभारी मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा दी। दावा किया कि 2022 में पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा सत्ता में आएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ करार देते हुए बूथ जीतो चुनाव जीतो का मंत्र दिया।

loksabha election banner

शिव मंदिर सभागार में रविवार शाम भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक में संगठनात्मक मजबूती व सरकारी योजाओं को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया। मुख्य अतिथि चुफाल ने केंद्र व राज्य सरकार की विकासशील योजना गिनाई। उन्हें लोगों तक पहुंचाने में हाथ बंटाने को कहा। वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह पिलख्वाल ने बूथों की मजबूती पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से जी जान से जुटने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने एकजुटता पर जोर देते हुए अभी से 2022 की तैयारी में जुटने की जरूरत बताई। मंडल प्रभारी त्रिलोक रावत ने भी विचार रखे। इससे पूर्व महिला मोर्चा की प्रदेश सहमीडिया प्रभारी विमला रावत, रेखा पांडे, सभासद उमा रावत, सीमा जसवाल, विमला आर्या, भावना पालीवाल, विमला बिष्ट, सरिता पाडे, लता पाडे, गीता बेलवाल, दीप्ति बिष्ट, नेहा बिष्ट आदि ने मंत्री व विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत व मदन मेहरा, कैलाश पंत, मोहन नेगी, नरेंद्र रौतेला, राजेंद्र जसवाल, रोहित शर्मा, दर्शन बिष्ट, ललित मेहरा, हंसादत्त बावड़ी, चंदन भगत, विनोद भार्गव, लक्ष्मण सिंह मेहरा, मदन कुवार्बी, प्रताप सिंह कुवार्बी, नरेश डोबरियाल, कैलाश बिष्ट, नीरज तिवारी, भुवन पाठक, प्रकाश कुवार्बी, विनोद कुमार, संजय पंत, शकरदत्त बुधौली आदि मौजूद रहे।

------------

विकास कार्यों को जन-जन तक पहुचाएं कार्यकर्ता

मजखाली(अल्मोड़ा) : कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर से विधायक रेखा आर्या रविवार को मजखाली पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मजखाली मंडल की कार्यसमिति की बैठक में भाग लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जहां आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जोश भरा वहीं अपने विस क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यो के साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जन- जन तक इन विकास कार्यों को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। ताकि योजनाओं का लाभ अधिकाधिक लोगों तक पहु्च सके। कैबिनेट मंत्री रेखा ने कहा कि मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर बेहतर संवाद बनाएं और सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाएं। इससे पहले बैठक को कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने भी संबोधित किया। कहा कि भाजपा की सरकारों ने जनता की बिजली, सड़क और पानी जैसी सबसे बड़ी मूलभूत जरूरतों का ध्यान रखा है। कार्यकर्ताओं से पूरे जोश के साथ विस चुनाव की तैयारियों को जुटने का आह्वान किया। बैठक में जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,मंडल अध्यक्ष बिशन सिंह कनवाल,मंडल प्रभारी बिपिन बिष्ट आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.