पटाखों के बारूद से बच्चा झुलसा
संस, धौलछीना : विकास खंड भैंसियाछाना के बिलवाल गांव में पटाखे के बारूद से खेल रहा एक
By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 10:54 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 10:54 PM (IST)
संस, धौलछीना : विकास खंड भैंसियाछाना के बिलवाल गांव में पटाखे के बारूद से खेल रहा एक ग्यारह वर्षीय बच्चा बुरी तरह झुलस गया है। बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिलवाल गांव निवासी चंदन सिंह का ग्यारह वर्षीय बेटा हेमंत सिंह दीवाली के बाद इधर- उधर फेंके पटाखों को एकत्र कर उन्हें जलाने का प्रयास कर रहा था। अचानक पटाखों का बारूद तेजी से जला और उससे हेमंत का चेहरा बुरी तरह झुलस गया। आनन फानन में गांव के लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए अल्मोड़ा लाया गया है। जहां चिकित्सक उसका उपचार कर रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें