Move to Jagran APP

हर गांव तक पहुंचार्इ जाएंगी केंद्र की जन कल्याणकारी नीतियां

प्रदेश भाजपा केंद्र की जन कल्याणकारी नीतियों को हर गांव तक पहुंचाएगी। इसके लिए केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Sat, 23 Feb 2019 07:12 PM (IST)Updated: Sat, 23 Feb 2019 07:12 PM (IST)
हर गांव तक पहुंचार्इ जाएंगी केंद्र की जन कल्याणकारी नीतियां
हर गांव तक पहुंचार्इ जाएंगी केंद्र की जन कल्याणकारी नीतियां

रानीखेत, जेएनएन। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 'मेरा परिवार, भाजपा परिवार' कार्यक्रम के तहत केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।

loksabha election banner

'मेरा परिवार, भाजपा परिवार' कार्यक्रम में संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार मजबूती से काम कर रही है। कार्यकर्ताओं को कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी के साथ चलना होगा और उसे मजबूत करना होगा। 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से दूर-दराज के गांवों में केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को पहुंचाने के साथ ही ग्रामीणों को लाभान्वित करने का आह्वान किया। इस दौरान जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष मदन सिंह मेहरा, दीप भगत, रमेश बहुगुणा, कुमाऊं संयोजिका महिला मोर्चा विमला रावत, ज्योति साह मिश्रा, नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा सुनीता डाबर, विमल भट्ट, धर्मेंद्र अधिकारी, चंपा भंडारी, रेखा आर्या, प्रदीप बिष्ट, चंदन भगत, बिष्ट, साहिल बेलवाल, हार्दिक जनी, कैलाश बिष्ट, मदन कुवार्बी, रोहित शर्मा, योगेश सती, शौकत अली, विनोद भार्गव, शाकिर हुसैन, राजेंद्र सिंह जसवाल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: सम्‍मान समारोह में कांग्रेस नेताओं ने उड़ाए नोट, वीडियो हुआ वायरल

यह भी पढ़ें: सतपाल महाराज के बयान पर महबूबा मुफ्ती का पलटवार, पढ़िए पूरी खबर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.