Move to Jagran APP

भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत

भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी तथा मोर्चा में जिले को प्रतिनिधित्व मिलने पर अल्मोड़ा में स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 07 Oct 2020 11:07 PM (IST)Updated: Thu, 08 Oct 2020 05:12 AM (IST)
भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत
भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी तथा मोर्चा में जिले को प्रतिनिधित्व मिलने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मनोनीत पदाधिकारियों का आतिशबाजी के बीच माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। इस मौके मिष्ठान वितरण भी किया गया।

loksabha election banner

भाजपा कार्यकर्ता पूर्वान्ह में स्थानीय चौघाटपाटा में एकत्रित हुए। यहां भाजपा की प्रदेश कार्य समिति की ओर से नामित ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ गोस्वामी, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय वर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री किरन पंत, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हरीश कनवाल, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवीर आर्या के अलावा नगर पालिका परिषद में सरकार की ओर से मनोनीत सदस्यों दीपक वर्मा तथा अर्जुन सिंह बिष्ट का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इधर कैलाश नाथ गोस्वामी को भाजपा ओबीसी मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर गोरखपंथियों ने इसे गोस्वामी समाज का सम्मान बताया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, प्रकाश बिष्ट, ललित मेहता, मनोज जोशी, विनीत बिष्ट, मीना भैसोड़ा, विद्या बिष्ट, बीना नयाल, दीप्ति सोनकर, लक्की वर्मा, लीला बोरा, हीरा कनवाल, रेखा आर्या, मदन बिष्ट, हरीश रावत, नंदन आर्या, हेम कंडवाल, हरीश त्रिपाठी, कृष्ण बहादुर, पालिका सदस्य सौरभ वर्मा, शरद गुरुरानी, आशीष कुमार, नवीन बिष्ट, कंचन कुमार, मुकुल कुमार, पीयूष व शुभम समेत हवालबाग नगर मंडल के कार्यकर्ता मौजूद रहे। ----------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.