सीएम के सल्ट दौरे की तैयारी में जुटे भाजपाई
अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के सल्ट दौरे के मद्देनजर तैयारी तेज हो गई है।
संस, अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के सल्ट दौरे के मद्देनजर तैयारी तेज हो गई है। भाजपाइयों ने रूपरेखा बनानी शुरू कर दी है। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार सीएम तमाम विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।
जिला सहकारी बैंक सभागार में बुधवार को भाजपाइयों की बैठक में आगामी 27 जनवरी को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के सल्ट दौरे पर व्यापक चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. धन सिह रावत, बाल विकास राज्य मंत्री रेखा आर्या, सासद अजय टम्टा, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान आदि भी पहुंचेंगे। दिवंगत विधायक स्व. सुरेंद्र सिंह जीना को श्रद्धांजली दी जाएगी। सीएम कई विकास योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि सीएम विकास पुरुष सोबन सिंह जीना के नाम पर एसएसजे विश्रि्वद्यालय भी जाएंगे। जहां सीएम व उच्च शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार का नागरिक अभिनदंन किया जाएगा। कार्यक्रम के मद्देनजर विभिन्न टीमें गठित की गई। स्वागत के लिए महिला मोर्चा व साजसच्जा युवा मोर्चा को दिया गया। इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड उपाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल, जिला उपाध्यक्ष महिपाल बिष्ट, मंत्री विनीत बिष्ट, नरेंद्र प्रसाद आगरी, महेंद्र रावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लता बोरा, अरविंद बिष्ट, रमेश बहुगुणा, तुषारकांत साह, नगर मंडल अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, ललित मेहता, सुनील बिष्ट, कैलाश गोस्वामी, धर्मवीर आर्या, राजा खान, अजय वर्मा, किरन पंत, हरीश कनवाल, पूनम पालीवाल, मनोज जोशी, संजय साह, नंदन प्रसाद, जितेंद्र सिंह बोरा, भूपेंद्र सिंह पूना आदि मौजूद रहे।
========
========