पुलिस के खिलाफ उतरे भाजपाई, पुतला फूंका
अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट क्षेत्र में कथित पाकिस्तान समर्थित नारेबाजी के खिलाफ आरोपित युवक पर कार्रवाई न होने से नाराज भाजपाइयों ने पुलिस का पुतला फूंका
संस, द्वाराहाट : कथित पाकिस्तान समर्थित नारेबाजी व अभद्र टिप्पणी प्रकरण पर आरोपित युवक की तय समयावधि के भीतर गिरफ्तारी न होने से भाजपा व हिंदूवादी संगठन फिर भड़क उठे हैं। उन्होंने जुलूस निकाल प्रदर्शन किया। जिला पुलिस का पुतला फूंक एसएसपी पर भी गुबार निकाला। आरोप लगाया कि पुलिस संवेदनशील मामले में हीलाहवाली कर रही है। दो दिन की मोहलत देते हुए कार्रवाई न होने पर प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
बीती 27 सितंबर को नाई की दुकान चलाने वाले इस्लाम ने स्थानीय लोगों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर दी थी। उस पर कथित तौर पर पाकिस्तान समर्थित नारे लगाने का भी आरोप है। उसकी गिरफ्तारी को तीन दिन तक आदोलन भी चला। तब पुलिस ने 10 दिन के भीतर आरोपित युवक की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया था।
इधर शनिवार को समयावधि पूरी होने के बावजूद कार्रवाई न हुई तो भाजपाई सड़क पर उतर आए। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल साही, भूपेंद्र काडपाल, जीवन सिंह, डा. डीपी चौधरी, मुकेश उपाध्याय, तारा सिंह बिष्ट, जगदीश उपाध्याय, मनोज भट्ट, गिरीश पुजारी, संजय हर्बोला, दिगंबर नेगी, गणेश भट्ट, राजेंद्र बिष्ट, दीवान अधिकारी, विक्त्रम सिंह, खजान चंद्र जोशी, अंकित तिवारी आदि शामिल रहे।
====================
'ज्ञापन मिला है। इस्लाम के खिलाफ वारंट लेने की तैयारी की जा रही है। उसके बाद गिफ्तारी भी कर ली जाएगी।
- अजय साह, थानाध्यक्ष' ==== ====