उत्तराखंड: एक दिसंबर को यहां होगी भाजपा की विशाल जनसभा
भाजपा मंडल की बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी एक दिसंबर को अल्मोड़ा के सोमेश्वर में विशाल जनसभा आयोजित होगी। जहां भाजपा के दिग्गज शिरकत कर सकते हैं।
सोमेश्वर, [जेएनएन]: अल्मोड़ा में सोमेश्वर भाजपा मंडल की बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी एक दिसंबर को सोमेश्वर के रामलीला मैदान में होने वाली भाजपा की विशाल परिर्वतन रैली के बारे में विचार विमर्श किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष डा. देवेंद्र जोशी तथा संचालन महामंत्री सुंदर सिंह राणा ने किया। विधानसभा सोमेश्वर के संयोजक एवं जिला महामंत्री रवि रौंतेला ने एक दिसंबर को परिर्वतन रैली कौसानी से होते हुए दोपहर एक बजे सोमेश्वर रामलीला मैदान में पहुंचेगी।
पढ़ें-भाजपा के सीएम पद के दावेदारों को फिर नहीं मिली तवज्जो
विशाल जनसभा सम्मेलन को पूर्व मुख्यमत्री एवं नैनीताल सीट के सासंद भगत सिह कोश्यारी तथा कई अन्य भाजपा के दिग्गज नेता संबोधित करेंगे। मंडल अध्यक्ष देवेंद्र जोशी ने सभी बूथों की चर्चा की तथा रैली को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक बूथ कार्यकर्ताओं से पहुंचने की अपील की।
पढ़ें: बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता बलूनी सीएम के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव
बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहन सिह दोसाद, पूर्व विधायक रेखा आर्या, स्याही देवी मंडल के अध्यक्ष देवेंद्र सिह नयाल, महामंत्री खड़क सिह, आनंद बोरा, ज्येष्ठ प्रमुख राजेंद्र कैड़ा, ठाकुर नयाल योगेश कांडपाल, केवल गिरी, माधो सिंह, विशन सिंह, गिरीश कांडपाल, गोकुल मिश्रा, भीम राम, दिवान राम और विनोद कुमार आदि मौजूद थे।
पढ़ें-राष्ट्रीय दल से चुनाव लड़ने का सवाल ही नहीं: प्रीतम पंवार
पढ़ें: कांग्रेस को उत्तराखंड में राज करने का नैतिक अधिकार नहीं: उमा