Move to Jagran APP

लोस चुनाव की तैयारी में जुटे भाजपाई

संवाद सूत्र, ताडी़खेत (रानीखेत) : भाजपा ताड़ीखेत मंडल की संयुक्त त्रिशक्ति सम्मेलन में केंद्र व राज्य स

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Feb 2019 11:02 PM (IST)Updated: Fri, 01 Feb 2019 11:02 PM (IST)
लोस चुनाव की तैयारी में जुटे भाजपाई
लोस चुनाव की तैयारी में जुटे भाजपाई

संवाद सूत्र, ताडी़खेत (रानीखेत) : भाजपा ताड़ीखेत मंडल की संयुक्त त्रिशक्ति सम्मेलन में केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचाने के लिए एकजुटता से कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही पार्टी व संगठन की मजबूती पर भी जोर दिया गया।

prime article banner

त्रिशक्ति सम्मेलन के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष गोविंद पिलखवाल ने कार्यकर्ताओं से केंद्र व राज्य सरकार की विकासशील योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर जोर दिया। कहा केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का पार्टी व संगठन का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि फरवरी के दूसरे सप्ताह में जिला मुख्यालय में होने वाले त्रिशक्ति सम्मेलन में सभी शक्ति केंद्रों के संयोजक, पालक, बूथ, त्रिशक्ति बीएल तथा पूर्व पदाधिकारियों भाग लेंगे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष ध्यान सिंह नेगी, जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष मदन सिंह मेहरा, प्रदीप बिष्ट, अजय चौहान, मदन कौर, राम सिंह, पान सिंह, हंसा दत्त, विनोद कुमार, नवीन चंद्र, मोहन पाठक, रविंद्र खाती, प्रताप राम आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.