Move to Jagran APP

भट्ट ने गढ़े राज्य सरकार के कसीदे

संवाद सहयोगी, रानीखेत : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा, गैरसैंण स्थायी राजधानी के लिए जितने भ

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Mar 2018 04:57 PM (IST)Updated: Mon, 19 Mar 2018 04:57 PM (IST)
भट्ट ने गढ़े राज्य सरकार के कसीदे
भट्ट ने गढ़े राज्य सरकार के कसीदे

संवाद सहयोगी, रानीखेत : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा, गैरसैंण स्थायी राजधानी के लिए जितने भी आदोलन चल रहे हैं, सब राजनीति से प्रेरित हैं। भाजपा सरकार ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया है। पहली बार वहा बजट और राज्यपाल का अभिभाषण होने जा रहा है। राज्य सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल बेदाग बताते हुए भट्ट ने खूब कसीदे भी गढ़े।

loksabha election banner

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट सोमवार को पत्रकारों से मिले। कहा कि सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है। कोई कलंक नहीं लगा। केंद्र के नक्शे कदम पर राच्य सरकार चल रही है। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार खत्म कर दिए जाने का दावा करते हुए बोले, एनएच घोटाले में 20 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। सीएम की सख्ती से लगभग 50 करोड़ रुपये सरकारी खजाने में जमा हो चुका है। वहीं विद्युत विभाग से 200 जबकि परिवहन विभाग से डेढ़ सौ करोड़ की आय अर्जित की है। लगे हाथ पूर्व की काग्रेस सरकार को भी घेरा।

============

सीएम त्रिवेंद्र की बातें ज्यादा दोहराई

भट्ट ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की स्वास्थ्य सेवा में सुधार संबंधी बिंदु प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने भी दोहराई। कहा कि भिकियासैंण व ओखलकाडा में ई-हेल्थ सेंटर, 35 प्रमुख अस्पतालों में रेडियोलॉजी सेवा, आशा कार्यकर्ताओं को दो लाख का दुर्घटना बीमा, एएनएम को टेबलॉयड, ई रिक्शा, सौभाग्य योजना, 1100 पटवारियों व डॉक्टरों की नियुक्तिया तथा 47 अस्पतालों में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की जा चुकी है। साथ ही सौ करोड़ की लागत से केदारनाथ में केदारपुरी बसाई जा रही जो बड़ी उपलब्धि है। इस दौरान भीमताल विधायक राम सिंह कैडा़ तथा विधायक नैनीताल संजीव आर्या भी मौजूद रहे।

===========

गाव गाव पहुंचाएं सरकारी नीति

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट के क्षेत्र में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने भट्ट को समस्याएं गिनाई। प्रदेश अध्यक्ष ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया साथ ही राज्य सरकार की योजनाओं को गाव गाव तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विमला रावत, महामंत्री प्रेम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष चंदन भगत, नगर अध्यक्ष विनोद भार्गव, मंडल अध्यक्ष ध्यान सिंह नेगी, सीमा जसवाल, ज्योति साह, अनामिका बिष्ट, मदन मेहरा, रोहित शर्मा, राजेंद्र जसवाल, प्रदीप बिष्ट, पावस जोशी, त्रिभुवन शर्मा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.