विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

काफी स्वादिष्ट होता है उत्तराखंड की पहाड़ी ककड़ी से बनी बड़ी का साग और रायता, कीमत 50 रुपये किलो

Published: Wed, 21 Oct 2026 03:41 PM (IST)

दन्यां बाजार में पहाड़ी ककड़ी 50 रुपये प्रति किलो बिक रही है, जिससे स्वादिष्ट बड़ी और रायता बनाया जा रहा ...और पढ़ें

पचास रूपए किलो बिक रही है दन्यां बाजार में पहाड़ी ककड़ी। जागरण

पचास रूपए किलो बिक रही है दन्यां बाजार में पहाड़ी ककड़ी। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, दन्यां। पहाड़ी ककड़ी इन दिनों बाजार में काफी महंगी बिक रही हैं। लोग बड़ियां और रायता बनाने के लिए इन ककड़ियों को खरीद रहे हैं।

भिगोई उड़द की दाल को पीस कर उसमें कद्दूकस की हुई ककड़ी को मिलाकर खूब फैंटने के बाद हाथ से छोटे -छोटे गोले बनाकर उन्हें धूप में सुखाने के लिए रख दिया जाता है। इस प्रकार अच्छी तरह से सूखने के बाद तैयार हो जाती हैं कुमाउंनी बड़ियां।

चावल के साथ बड़ी का सूप काफी स्वादिष्ट और गुणकारी माना जाता है। इन दिनों पर्वतीय क्षेत्रों में गुनगुनी धूप में घरों के छतों पर महिलाएं ढेर सारी बड़ियां बनाने में जुटी हुई हैं।

पहाड़ ही नहीं मैदानी क्षेत्रों के लोग भी बड़ियां बनाने के लिए यहां से पहाड़ी ककड़ी खरीदकर ले जाते हैं। पहाड़ी ककड़ी का रायता भी काफी स्वादिष्ट होता है। दन्यां, पनुवानौला, बाड़ेछीना आदि कस्बों में इन दिनों बड़ियां बनाने के लिए पहाड़ी ककड़ी पचास रूपए किग्रा बिक रही है।