सहायक अभियंता का डीएम ने रोका वेतन
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : धाíमक पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण जागेश्वर मन्दिर व उसके आस-प
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : धाíमक पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण जागेश्वर मन्दिर व उसके आस-पास के क्षेत्र में विकास कार्यो को करने के लिए हमें ठोस कार्य योजना बनानी होगी। यह बात डीएम नितिन ¨सह भदौरिया ने जागेश्वर मन्दिर प्रबन्धन समिति की महत्वपूर्ण बैठक में कही। बैठक में कुमाऊं मंडल विकास निगम के सहायक अभियन्ता के उपस्थित न रहने पर डीएम ने वेतन रोकने के निर्देश दिए।
डीएम ने आरतोला से जागेश्वर तक श्रद्धालुओं के लिए वाहन चलाने के लिए सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने पर्यटन विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि पर्यटन विभाग द्वारा जो कार्य कराये जाने है उसे समय से पूर्ण करने के साथ ही यदि अन्य कार्य भी जो किये जाने है उसके लिए कार्य योजना बना लें। कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा जागेश्वर में किये जा रहे कार्यो की जांच उपजिलाधिकारी भनोली द्वारा की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने इस महत्वपूर्ण बैठक में यह भी कहा कि मन्दिर समिति एवं पुजारियों से सम्बन्धित समस्याओं का निदान उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार ही किया जाएगा। वहीं डीएम ने पुरातत्व विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर की। निर्देश दिए कि भोगशालाओं एवं आवश्यक मरम्मत जहां पर की जानी है वहां पर करा ली जाए। बैठक में कुमाऊं मंडल विकास निगम के सहायक अभियन्ता के उपस्थित न रहने पर डीएम ने वेतन रोकने के निर्देश दिये। इस मौके पर डीएम ने पंचायत भवन का निरीक्षण, वन पंचायत भूमि का निरीक्षण, प्राथमिक विद्यालय जागेश्वर का निरीक्षण तथा योग मैदान का भी निरीक्षण किया। जागेश्वर मन्दिर समिति के प्रबन्धक भगवान भटट ने मन्दिर समिति के अनेक विषयों पर प्रकाश डाला जिसमें पुजारियों की अनेक समस्याओं सहित अनेक महत्वपूर्ण मॉगों के निस्तारण के लिए अनुरोध किया।