Move to Jagran APP

संयुक्त युद्ध अभ्यास : भारतीय जांबाजों की फुर्ती के अमेरिकी सैनिक हुए कायल

भारत व अमेरिकी सैनिकों ने आतंकवाद के सफाए का संकल्प ले फिर घने जंगलों में पसीना बहाया। भारतीय जांबाजों ने आतंकियों से मुठभेड़ के जरिये अपनी सैन्य क्षमता, तकनीक का प्रदर्शन किया।

By Edited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 10:59 PM (IST)Updated: Tue, 25 Sep 2018 10:19 AM (IST)
संयुक्त युद्ध अभ्यास : भारतीय जांबाजों की फुर्ती के अमेरिकी सैनिक हुए कायल
संयुक्त युद्ध अभ्यास : भारतीय जांबाजों की फुर्ती के अमेरिकी सैनिक हुए कायल

रानीखेत, अल्‍मोड़ा [जेएनएन]: एक दिन युद्ध अभ्यास के लिए जंग के मैदान से दूर रहने के बाद भारत व अमेरिकी सैनिकों ने आतंकवाद के सफाए का संकल्प ले सोमवार को फिर घने जंगलों में पसीना बहाया। 'ऑपरेशन सर्च एंड डिस्ट्रॉय' थीम पर भारतीय जांबाजों ने आतंकियों से आमने-सामने मुठभेड़ के जरिये अपनी सैन्य क्षमता, तकनीक व युक्ति का बखूबी प्रदर्शन किया। इसके बाद अमेरिकी सैनिकों ने भी अपने युद्ध कौशल को दर्शाया। पूरे मिशन में भारतीय सैनिकों की फील्ड में फिटनेस के साथ चीते सी फुर्ती के अमेरिकी सैनिक भी कायल हो गए।

loksabha election banner

15-गढ़वाल रायफल्स की अगुवाई में भारत व अमेरिका का संयुक्त सैन्य युद्ध अभ्यास सोमवार को चौबटिया सैन्य क्षेत्र से हटकर घिंघारीखाल स्थित वन क्षेत्र में चला। 'ऑपरेशन सर्च एंड डिस्ट्रॉय' के तहत भारतीय सैनिकों ने बंकर बना कर छिपे आतंकियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को प्रदर्शित किया। इसमें तीन दिशाओं से सैनिकों ने बेहतर सूचना तकनीक, तालमेल व आमने सामने की जंग में अपनी महारथ दिखाई। तीन दिशाओं से घेराबंदी के बाद बंकर को तहस-नहस कर दिया गया।

भाग रहे आतंकी को मार गिराया गया। बाद में अत्याधिक हथियारों से लैस अमेरिकी सैनिकों ने अतिविकसित तकनीक के जरिये भारतीय सेना के युद्ध कौशल को अपनाकर ऑपरेशन को अंजाम दिया। इससे पूर्व भारतीय सेना के कमांडर मेजर जनरल (सेना मेडल) कवींद्र सिंह व यूएस आर्मी के कमांडर विलियम ग्राहम ने संयुक्त रूप से युद्धाभ्यास का शुभारंभ कर युद्ध तकनीक साझा की।

यह भी पढ़ें: भारतीय जांबाजों ने सिखाया कैसे रोकी जाती है घुसपैठ

यह भी पढ़ें: आतंकवाद से मिलकर निपटेंगे दुनिया के ये दो ताकतवर देश 

यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड के इस जिले में पहुंची अमेरिकी सैन्य टुकड़ी, शुरू होगा युद्ध अभ्यास


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.