Student Union Election: अल्मोड़ा एसएसजे विवि में दिवस अध्यक्ष, छह पदों पर निर्विरोध निर्वाचन
अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में छात्र महासंघ चुनाव के सभी छह पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के छात्र महासंघ चुनाव में सभी छह पदों पर प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। अध्यक्ष पद पर दिवस ओझा, उपाध्यक्ष पद पर विवेक, उपाध्यक्ष छात्रा पद पर नेहा गढ़िया निर्वाचित हुईं। सचिव पद पर नीरज जोशी, संयुक्त सचिव पद पर चारु कठायत तथा कोषाध्यक्ष पद पर दर्शन जोशी निर्विरोध चुने गए।
छात्र महासंघ चुनाव के लिए निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव अधिकारी ने परिणाम पत्र जारी किया। इसमें सभी छह पदों के सामने प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। चुनाव अधिकारी प्रो अखिलेश कुमार नवीन ने सभी विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई।
महासंघ के सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन के बाद अब नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि वह छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर सक्रिय होंगे। विश्वविद्यालय स्तर पर छात्र महासंघ की भूमिका विभिन्न परिसरों और महाविद्यालयों से जुड़े छात्र मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। चुनाव परिणाम जारी होने के बाद समर्थकों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।
