विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में नंदा महोत्सव के दौरान हादसा, झूले का बॉक्स टूटा, दो लोग घायल

Published: Thu, 24 Sep 2026 11:01 AM (IST)

अल्मोड़ा में नंदा महोत्सव के दौरान एडम्स मैदान में लगे झूले का बॉक्स अचानक टूटने से दो लोग घायल हो गए।

HighLights

  1. नंदा महोत्सव में झूले का बॉक्स अचानक टूटा

  2. हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए

  3. स्थानीय लोगों ने सुरक्षा जांच की मांग की

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। नंदा महोत्सव के तहत एडम्स मैदान में लगे झूले का बॉक्स अचानक टूटने से दो लोग घायल हो गए। देर रात हुई घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उन्होंने झूला संचालन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की जांच कराने की मांग की। लोगों का कहना है कि मेले में लगाए गए झूलों का संचालन शुरू करने से पहले उनकी सुरक्षा और तकनीकी जांच सुनिश्चित की जानी चाहिए।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से घटना की जांच कर लापरवाही सामने आने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि घटना के बाद अस्पताल में घायलों के बारे में जानकारी ली गई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। लापरवाही सामने आने पर संबंधित के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी।