Move to Jagran APP

प्रदेश ग्राम प्रधान संगठन में अल्मोड़ा का दबदबा

ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी में अल्मोड़ा जनपद का दबदबा रहने से लोगों में खुशी का माहौल है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2020 05:08 AM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2020 05:08 AM (IST)
प्रदेश ग्राम प्रधान संगठन में अल्मोड़ा का दबदबा
प्रदेश ग्राम प्रधान संगठन में अल्मोड़ा का दबदबा

भिकियासैंण (अल्मोड़ा), संसू : ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी में अल्मोड़ा जनपद का दबदबा रहा है। उपाध्यक्ष पुरुष व महिला के साथ ही सचिव, विधि सलाहकार व कोषाध्यक्ष पद पर जनपद के ग्राम प्रधानों को जगह मिलने पर इसे पंचायती विकास के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

loksabha election banner

बीते दिनों गैरसैंण में हुए ग्राम पंचायत प्रधानों के प्रदेश संगठन की नई कार्यकारिणी गठित की गई थी। इसमें प्रदेश अध्यक्ष भाष्कर सम्मल (सितारगंज), उपाध्यक्ष मनोज पडलिया (अल्मोड़ा), महिला उपाध्यक्ष नीमा देवी (लमगड़ा ब्लॉक) व हेमा आर्या (भीमताल), प्रदेश सचिव गोपाल तिवाड़ी (अल्मोड़ा) व शेखर दानी बेतालघाट (नैनीताल) चुने गए। इनके अलावा विधि सलाहकार मोहन देवली (अल्मोड़ा) व प्रदेश कोषाध्यक्ष धीरेंद्र गैलाकोटी भी इसी जिले से हैं। ग्राम प्रधानों के प्रदेश कार्यकारिणी में चुने जाने पर

बधाई देने वालों में पुष्कर सिंह गड़ाकोटी, गोपाल गैलाकोटी ककलासौं पट्टी के सामाजिक कार्यकर्ता व उत्तरांचल स्वर संगम (लखनऊ) उपाध्यक्ष प्रवासी पुष्कर सिंह गड़ाकोटी, महामंत्री गोपाल गैलाकोटी, मोहन भट्ट, सुरेंद्र कन्याल आदि ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि पहाड़ के प्रधानों को प्रांतीय स्तर पर प्रतिनिधित्व मिलने से सुदूर गांवों की पंचायतों को मजबूती मिलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.