Move to Jagran APP

Car Accident in Almora : में मातम में बदलीं शादी की खुशियां, खाई में गिरी बरातियों की कार, चार की मौत

Almora Accident भैंसियाछाना ब्लाक के जमराड़ी बखरिया में एक बरात में शामिल कार 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है और तीन घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलछीना में इलाज चल रहा है।

By Jagran NewsEdited By: Nirmala BohraPublished: Sat, 03 Dec 2022 01:06 PM (IST)Updated: Sat, 03 Dec 2022 02:42 PM (IST)
Car Accident in Almora : में मातम में बदलीं शादी की खुशियां, खाई में गिरी बरातियों की कार, चार की मौत
Almora Accident : दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई।

टीम जागरण, अल्मोड़ा : Almora Accident : भैसियाछाना ब्लाक के जमराड़ी-बखरिया के पास दिल दलहा देने वाली दुर्घटना हुई। बरात विदाई के एक घंटे में ही दूल्हे के पिता, भाभी, दीदी, भतीजे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

loksabha election banner

जबकि कार चला रहा दूल्हे का बड़ा भाई जिंदगी से जंग लड़ रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना का कारण नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। तीन घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

कुशलपूर्वक संपन्न हुए सभी मांगलिक कार्य

अब जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति का पता चल पाएगा। शुक्रवार को बागेश्वर के मटेला गांव से दिनेश सिंह की बरात पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग गई थी। सभी मांगलिक कार्य कुशलपूर्वक संपन्न हुए। शनिवार को बरात विदाई के बाद करीब आठ बजे दूल्हे का बड़ा भाई मंगल सिंह अपनी कार में पिता जयंत सिंह, पत्नी अंकिता, दीदी सीमा, अपने दो बच्चे समर, हर्षिता और एक दीदी की बच्ची योगिता को लेकर लौट रहे थे।

इससे पहले उन्होंने दूल्हा-दुल्हन को लेकर जा रही गाड़ी को भेजा व अन्य गाड़ियां भी रवाना हुईं। आखिरी में ये लोग निकले। बरात विदाई को एक घंटा भी नहीं बीता था कि भैसियाछाना ब्लाक के जमराड़ी बखरिया के पास कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर नीचे बिनसर गधेरे में जा पहुंची। घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मंगल सिंह, हर्षिता व योगिता घायल हो गए।

प्रत्यदर्शियों के अनुसार दुर्घटना नींद की झपकी आने से हुई दुर्घटना

प्रत्यदर्शियों के अनुसार दुर्घटना नींद की झपकी आने से हुई है। वहीं बरात में शामिल लोगों ने कहा कि दूल्हे के बड़े भाई मंगल सिंह बरात के दौरान रातभर जगे हुए थे। कुछ देर ही सोने का मौका मिला। लेकिन बरात के माहौल में ठीक से नींद नहीं आई। इस कारण हो सकता है कि उन्हें नींद की झपकी आ गई हो।

कार चार साल पहले ही खरीदी गई थी। हालांकि जांच के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि घायलों की हालत स्थिर है। जांच के बाद ही दुर्घटना के कारणों का पता चलेगा।

पिता, दीदी, भाभी, भतीजे की मौत से मातम

शादी का दिन वह यादगार पल होता है, जिसे कभी भूला नहीं जा सकता है। लेकिन जब शहनाइयों की धुन मातमी चीखों में बदल जाए तो यह किसी दु:खों के पहाड़ टूटने जैसा होता है। ऐसा ही हुआ दिनेश के साथ। शादी की विदाई के बाद वह दुल्हन को लेकर घर भी नहीं पहुंचा था, तभी उसके परिवार के चार सदस्य पिता, दीदी, भाभी, भतीजे की मौत की खबर आ गई।

पूरे गांव में खुशी के पल मातम में बदल गए। बीते शुक्रवार को दोपहर दो बजे मटेला, जिला बागेश्वर से दिनेश की बरात बेरीनाग, जिला पिथौरागढ़ को निकली। सभी दोस्त, रिश्तेदार, बिरादर बरात में खूब, नाचे और झूमे।

रात को सभी मांगलिक कार्य ठीक तरीके से पूरे हुए। शनिवार को बरात विदा हुई। पिता ने पुत्री को नम आंखों से विदाई दी। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। विदाई के एक घंटे बाद एक ऐसा हादसा हुआ की सबकी खुशी पल भर में काफूर हो गई।

घटना में दुल्हे के पिता व करीबी चार लोगों की मौत की खबर आ गई। दुल्हा-दुल्हन को लेकर घर तो पहुंच गया। लेकिन वहां एक खुशी की जगह मातम पसरा हुआ था। मृतक जयंत सिंह निवासी मटेला, बागेश्वर के दो पुत्र और तीन पुत्रियां है।

बड़ा पुत्र मंगल सिंह की करीब 11 वर्ष पहले शादी हो गई थी। वह एयरफोर्स में है और वर्तमान में जम्मू में तैनात है। दूसरा बेटा दिनेश सिंह है। वह भी सेना में कार्यरत है। दिनेश की शादी के दिन ही उसके पिता जयंत की दुर्घटना में मौत हो गई।

बुआ की बेटी की शादी में आया नैनीताल के युवक की संदिग्ध मौत

बुआ की बेटी की शादी में शामिल होने आए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पंचनामा आदि की तैयारी चल रही है। घटना की जांच भी प्रारंभ हो गई है।

नैनीताल निवासी 30 वर्षीय तरुण शाह पुत्र राजेश लाल शाह अपनी बुआ की बेटी के विवाह में शामिल होने बागेश्वर आया था। उसकी स्थानीय एक होटल में संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पंचनामा के साथ ही घटना की जांच प्रारंभ कर दी है।

स्वजनों के अनुसार बीते शुक्रवार की रात नुमाइशखेत में विवाह की रस्में थीं। जिसमें मृतक भी शामिल हुआ। भोजन करते समय वह एक बार गिर भी गया था। हालांकि उसके बाद वह ठीक रहा। शनिवार की सुबह बरात की विदाई लगभग छह बजे भी वह देखा गया। उसके बाद वह होटल में चला गया।

दस बजे बाद उसकी खोजबीन प्रारंभ हुई। उसे फोन मिलाया गया। लेकिन रिसीव नहीं हुआ। होटल में रह रहे अन्य लोगों ने भी खोजबीन की। वह उसके कमरे तक पहुंच गए। कमरे में कुंडी नहीं थी। लगभग 12.25 बजे उसे जिला अस्पताल के इमरजेंसी ले जाया गया।

जहां डा. रजनी ने उसकी जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाल कैलाश सिंह नेगी दलबल के साथ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लिया। उन्होंने बताया कि पंचनामा किया जा रहा है। होटल और स्वजनों से भी पूछताछ चल रही है। बताया कि स्थानीय निवासी नरेंद्र लाल साह की बेटी के विवाह में युवक शामिल होने आया था।

यह भी पढ़ें : Vanantara Resort Murder : 52 दिन से आंदोलनरत अनशनकारी पहुंचे देहरादून, किया सीएम आवास कूच, गिरफ्तार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.