फालतू मुद्दे उछालकर सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे कांंग्रेस नेता: भट्ट
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट अल्मोड़ा पहुंचे। जहां उन्होंने सीएम के दौरे को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।
अल्मोड़ा, [जेएनएन]: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सोमवार को अल्मोड़ा के दौरे पर रहेंगे। उनके दौरे से ठीक पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शिक्षिका उत्तरा मामले को लेकर कहा कि सरकार नियम के तहत कार्रवार्इ करेगी।
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत सोमवार को अल्मोड़ा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान सीएम भाजपा जिला कार्यालय के नए भवन का शिलान्यास और भूमि पूजन करेंगे। इसकी तैयारियों का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जायजा लिया। उनके साथ जिलाध्यक्ष गोविंद पिलखवाल, महामंत्री रवि रौतेला और कैलाश गुरुरानी मौजूद रहे।
सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि पूरे प्रदेश में अब तक 11 लाख नए सदस्य बनाये जा चुके हैं। अल्मोड़ा में पार्टी संगठन की ओर से लगभग 80 हजार युवाओं को सदस्य बनाया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार सर्व समाज के विकास के लिए काम कर रही है।
वहीं, एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उत्तरा प्रकरण में सरकार नियम के तहत पीड़िता को न्याय देगी। लेकिन इस तरह मुख्यमंत्री जनता दरबार में अपनी समस्या उठाना नैतिक रूप से गलत है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। प्रदेश के विकास को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेता गंभीर नहीं है, इसलिए फालतू के मुद्दे उछालकर सरकार को बदनाम करने का काम कर हैं। लेकिन इससे हमारी विकास योजनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: विक्रम रावत के हाथों में आर्इ युवा कांग्रेस की कमान, बने अध्यक्ष
यह भी पढ़ें: कांग्रेस की कारगुजारियों के पर्दाफाश को हर बूथ पर जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता
यह भी पढ़ें: भ्रष्टाचार पैदा करने वाले हमें शिष्टाचार ना सिखाएं: अजय भट्ट