Move to Jagran APP

परिणाम के बाद कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : कांग्रेस पार्टी के लिए मंगलवार का दिन मंगलमय रहा। चुनाव परिणाम के ब

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Nov 2018 12:25 AM (IST)Updated: Wed, 21 Nov 2018 12:25 AM (IST)
परिणाम के बाद कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल
परिणाम के बाद कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : कांग्रेस पार्टी के लिए मंगलवार का दिन मंगलमय रहा। चुनाव परिणाम के बाद मिली अप्रत्याशित जीत के बाद जहां कांग्रेसी खेमे में जश्न का माहौल है। वहीं इस जीत पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाईयां दी।

loksabha election banner

चुनाव परिणाम को लेकर सुबह से ही सभी पार्टियों के कार्यकर्ताओं की धड़कनें बढ़ी हुई थी। लेकिन जैसे जैसे चुनाव परिणाम घोषित होते चले गए कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ता चला गया। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार पहले चरण से ही बढ़त बनाए हुए थे और परिणाम घोषित होने के बाद नतीजा भी उन्हीं के पक्ष में आया। जीत के बाद कांग्रेस खेमे में खुशी का माहौल पैदा हो गया। निकाय चुनावों की जीत पर पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व विधायक मनोज तिवारी समेत पार्टी के दिग्गज नेताओं ने इस कार्यकर्ताओं की जीत बताया है।

कांग्रेस उम्मीदवार प्रकाश जोशी की जीत पर पीतांबर पांडे, पूरन रौतेला, राजेंद्र बाराकोटी, पान सिंह अधिकारी, बिट्टू कर्नाटक, केएस भंडारी, आनंद बगडवाल, जमन सिंह बिष्ट, हाजी नूर खान, दीप डांगी, मदन डांगी, भूपेंद्र भोज, अमर बिष्ट, हेम तिवारी, सुरेंद्र मेहरा, कन्नू चौधरी, परितोष जोशी, संजय दुर्गापाल, आनंद ऐरी, प्रताप सत्याल, प्रीति बिष्ट, राधा बिष्ट, विनोद वैष्णव, गीता मेहरा, विनोद वैष्णव, किरन साह, जगदीश पांडे, तारू जोशी, राजीव कर्नाटक समेत अनेक कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.