अल्मोड़ा के तीन ब्लॉक में 54.88 फीसद मतदान
जेएनएन रानीखेत/भिकियासैंण/स्याल्दे/ सल्ट त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में तीन ब्लॉक क्ष्
जेएनएन, रानीखेत/भिकियासैंण/स्याल्दे/ सल्ट : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में तीन ब्लॉक क्षेत्रों में प्रधान की 237, बीडीसी की 89 तथा जिपं सदस्य पद की 10 सीटों के लिए मतदान शांति से निपट गया। यहां कुल 54.88 फीसद वोट पड़े। भिकियासैंण में 32671(16213 महिलाएं व 16458 पुरुष) में से 17866 , स्याल्दे में 40676 (20298 महिलाएं व 20378 पुरुष) में से 22655 तथा सल्ट ब्लॉक में 57797 (31187 महिलाएं व 26610 पुरुष) में से 34037 मतदाताओं ने छोटी सरकार चुनने के लिए मताधिकार का इस्तेमाल किया।
================
कहां, कब, कितना मतदान
===============
प्रात: 10 बजे तक
= भिकियासैंण : 14.01
= स्याल्दे : 13.28
= सल्ट : 14.79
(14.13 फीसद)
==============
मध्याह्न 12 बजे तक
= भिकियासैंण : 28.26
= स्याल्दे : 28.36
= सल्ट : 33.81
(30.73 फीसद)
==============
दोपहर 2: 00 बजे तक
= भिकियासैंण : 38.50
= स्याल्दे : 40. 40
= सल्ट : 48.01
(43.50 फीसद)
=============
शाम 4:00 बजे तक
= भिकियासैंण : 46.40
= स्याल्दे : 51.36
= सल्ट : 57.42
(52.78 फीसद)
==================
शाम 6:00 बजे तक
= सल्ट : 60.12
= स्याल्दे : 55.95
= भिकियासैंण : 48.59
(54.88 फीसद)
==============
लमगड़ा ब्लॉक के जाख तिवारी मतदान केंद्र पर 48.37 प्रतिशत मतदान हुआ।