पशुओं को बेसहारा छोड़ा तो 5 हजार का जुर्माना
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : नगर में लगातार बढ़ रहे बेसहारा पशुओं को लेकर नगर पालिका परिषद
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : नगर में लगातार बढ़ रहे बेसहारा पशुओं को लेकर नगर पालिका परिषद चिंतित हो गई है। पालिका ने तय किया है कि इन बेसहारा पशुओं को एक अभियान चलाकर गो सदन बाजपुर भेजा जाएगा। यह भी तय किया गया है जिन व्यक्तियों द्वारा अब अपने पशुओं को नगर में छोड़ा जाएगा उनके विरूद्ध कार्रवाई कर उनसे 5000 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा।
अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद का कहना है कि नगर में बेसहारा पशुओं के यत्र-तत्र विचरण से लोगों को आवागमन में भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। पालिका की ओर से पूर्व में भी बेसहारा गायों को गो सदन बाजपुर भेजा गया है और जल्द की अभियान चलाकर इन बेसहारा पशुओं को गो सदन बाजपुर भेजा जाएगा। उन्होंने नगर के पशुपालकों का आह्वान किया कि वह अपनी गायों को बेसहारा न छोड़ें, इन्हें गो शाला में ही बांधकर रखें।