Move to Jagran APP

अल्मोड़ा में पदोन्नति के लिए मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने किया निर्णायक संघर्ष का एलान

अल्मोड़ा में पदोन्नति के मुद्दे पर बेमियादी धरने को पांच दिन बीतने के बावजूद सरकार ने सुध नहीं ली।

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Aug 2020 10:44 AM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 10:44 AM (IST)
अल्मोड़ा में पदोन्नति के लिए मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने किया निर्णायक संघर्ष का एलान
अल्मोड़ा में पदोन्नति के लिए मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने किया निर्णायक संघर्ष का एलान

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : पदोन्नति के मुद्दे पर बेमियादी धरने को पांच दिन बीतने के बावजूद सरकार की ओर से सकारात्मक संकेत न मिलने पर एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी भड़क उठे हैं। गुरुवार को कर्मचारियों ने मुख्य शिक्षाधिकारी (सीईओ) कार्यालय में प्रदर्शन कर धरना दिया। निर्णायक संघर्ष का एलान किया गया।

loksabha election banner

सभा में एसोसिएशन पदाधिकारियों ने आंदोलन को पांच दिन बीतने के बावजूद प्रधान सहायक के पदों पर पदोन्नति सूची जारी न होने पर रोष जताया। जिलाध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसौड़ा ने कहा कि भर्ती वर्ष बीत चुका है मगर सरकार व शासन हठधर्मिता नहीं छोड़ रहे। धरने पर वरिष्ठ सहायक अवनीश पडियार व राजेंद्र सिंह बिष्ट बैठे। प्रदर्शन में मंडलीय मंत्री धीरेंद्र पाठक, भगवान राम, योगेंद्र बिष्ट, दीप पांडे, अर्जुन नेगी, गोपाल भाकुनी, खिमुली देवड़ी, सुरेंद्र आर्या, सुंदर आर्या आदि शामिल रहे। शिक्षक कर्मचारियों के आंदोलन के समर्थन में अब उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन भी समर्थन में उतर आया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.