Move to Jagran APP

अवध में आधारशिला, पहाड़ में गूंजा जय श्रीराम

अवध में श्रीराम मंदिर की आधारशिला रखते ही समूचा पर्वतीय समाज जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Aug 2020 09:44 AM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2020 09:44 AM (IST)
अवध में आधारशिला, पहाड़ में गूंजा जय श्रीराम
अवध में आधारशिला, पहाड़ में गूंजा जय श्रीराम

जेएनएन, अल्मोड़ा/ रानीखेत/ द्वाराहाट : अवध में श्रीराम मंदिर की आधारशिला रखते ही समूचा पहाड़ राममय हो गया। पूर्व संध्या से ही उल्लास से भरे पर्वतीय क्षेत्रों में सूरज की पहली किरण नई उमंग व उत्साह लेकर आई। जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठान हुए। बाइक रैली निकाली। मिठाइयां बांटी गई। मंदिरों में घंटे-घडि़याल गूंज उठे।

loksabha election banner

अल्मोड़ा में रघुनाथ मंदिर में भजन कीर्तन हुए। लोग एक-दूसरे को बधाई देते नजर आए। प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर अजीत सिंह कार्की, दीपक साह, मनीष जोशी, दीप जोशी, भैरव गोस्वामी, सुशील साह, पवन साह, बलवंत राणा, अमन, कृष्ण बहादुर, मयंक बिष्ट, अमित साह, विवेक वर्मा, दर्शन रावत, रवि चौहान, रमेश काडपाल, विनय वर्मा, प्रकाश बिष्ट, विनीत बिष्ट, अमित गुप्ता, राहुल बिष्ट, सोबन सिंह, वैभव पाडे, रितेश वर्मा, कमल साह, ललित कनवाल, अवि वर्मा, भुवन वर्मा, कार्तिक साह आदि उपस्थित रहे।

उधर, स्यालदे व सल्ट ब्लॉक, सोमेश्वर, जागेश्वर, मजखाली, कठपुडि़या, कोसी घाटी में भी खुशी मनाई गई। काकड़ीघाट में सायं दीपावली मनाई गई।

====

कारसेवकों का सम्मान

जाखनदेवी में कारेसवक रमेश जोशी व राजीव गुरुरानी को सांसद अजय टम्टा ने सम्मानित किया। राजीव लिखित काव्य का विमोचन भी किया गया। इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलखवाल, जिलाउपाध्यक्ष दर्शन रावत, अजय वर्मा, धर्मेद्र बिष्ट, ललित मेहता, मंगल बिष्ट, संजय जोशी, प्रेरणा जोशी, शीला जोशी, मुकेश बिष्ट, प्रकाश लोहनी, हरीश भंडारी, महेंद्र रावत, चंदन बहुगुणा आदि मौजूद रहे।

===

पातलीबगड़ में बाइक रैली

कोसी दौलाघट पुल से पातलीबगड़ स्थित राम मंदिर तक बाइक रैली निकाली। ग्राम प्रधान कसून सुंदर सिंह मटियानी, जिपं सदस्य महेश नयाल, सुनील सिंह बिष्ट, आशीष जोशी, सागर भोज, गणेश मेहता, बालम मेहता, पप्पू भोजक, केवल सिंह मुस्यूनी, पंकज सिंह, गणेश सिंह, हरीश सिंह, मनोज सिंह, महिपाल मेहता आदि शामिल रहे।

===

खेरदा गांव में मंदिर निर्माण शुरू

अयोध्या में राममंदिर निर्माण शुरू होते ही उच्चयूर पट्टी के खेरदा गांव (लमगड़ा ब्लॉक) में लोकदेवता गंगनाथ के प्राचीन मंदिर के पुनर्निर्माण कार्य का भी श्रीगणेश किया गया। शुभ मुहूर्त पर विधिविधान से मंदिर में स्थापित मूर्तियों को फलदार वृक्ष की छांव में बनाए अस्थायी मंदिर में रखा गया। पुनर्निर्माण कार्य पूर्ण होने पर शुद्धीकरण के बाद नवनिर्मित मंदिर में रखी जाएंगी।

===

रानीखेत में मिठाई बांटी, ताड़ीखेत में दीप महोत्सव

संस, रानीखेत : पर्यटन नगरी भी उल्लास से झूम उठी। जय श्रीराम के उद्घोष के बीच गांधी चौक पर मिठाई बांट खुशी मनाई गई। इसमें भाजपा नगर अध्यक्ष राजेंद्र जसवाल, जिपं सदस्य धन सिंह रावत, जिला महामंत्री प्रेम भगत, प्रदेश संयोजिका विमला रावत, मोहन नेगी, दीप भगत, मदन मेहरा, चंपा भंडारी, रेखा पांडे, भारती भगत, अनामिका बिष्ट, सीमा जसवाल, विमल भट्ट, अविनाश गोयल, हंसा बबाड़ी, अजय चौहान, प्रदीप बिष्ट आदि शामिल रहे।

ताड़ीखेत : यहां लोकदेवता गोलज्यू महाराज के मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान कर दीप जलाए गए। 1992 में कारसेवक रहे भगीरथ पाडे व दिवंगत बीडी भगत की पत्नी बीना भगत को शॉल ओढ़ा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रधान तौड़ा मंजीत भगत, ध्यान सिंह नेगी, प्रमोद रावत, विजेंद्र भगत, महेंद्र सिंह, दीपक जोशी, भुवन जोशी, मोहन सिंह रावत, पंकज राणा, देवेंद्र बिष्ट, गोपाल अधिकारी, भूपाल सिंह, रेखा जोशी आदि मौजूद रहे।

====

द्वाराहाट में शंखनाद, लगे जयकारे

द्वाराहाट : पौराणिक द्वारका में शंखनाद के बीच भगवान श्रीराम का जयघोष हुआ। घरों व मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। 1992 में अयोध्या कूच करने पर 14 दिन तक जेल में रहे कारसेवक मदनमोहन पाडे, सज्जन लाल साह व परितोष साह को विधायक महेश नेगी ने सम्मानित किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष मुकेश साह, जिलामंत्री घनश्याम भट्ट, मंडल अध्यक्ष उमेश भट्ट, पूर्व प्रमुख ममता भट्ट, महेश लाल साह, महेश कैड़ा, कुंदन नेगी, दयाकृष्ण मैनाली, विमला साह, भूपेंद्र काडपाल, आशीष वर्मा, शैलू साह, युगल किशोर आर्या, सुरेंद्र साह, प्रताप बिष्ट आनंद कार्की, तारा चंद्र, राजेंद्र नेगी, गौरव पंत आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.