देघाट में श्रीराम के जयघोष के साथ निकाली बाइक रैली
अयोध्या में श्रीराम मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम पर देघाट बाजार में रामभक्तों ने बाइक रैली निकाली।
संस, देघाट, चौखुटिया: अयोध्या में श्रीराम मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम पर देघाट बाजार में क्षेत्र के हिदूवादी संगठनों व व्यापार संघ के लोगों ने क्षेत्र में जय श्रीराम के जयघोष के साथ बाइक रैली निकाली। सुंदरकांड का भी आयोजन किया।
बाइक रैली सुबह देघाट बाजार से शुरू होकर गंगानगर, फतेहपूर, पत्थरखोला, वल्मरा, उदयपुर, भाकुड़ा व चम्पावत होते हुए स्याल्दे बाजार पहुंची। फिर वापस देघाट पहुंचकर सुंदरकांड का पाठ हुआ। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष पूरन रजवार, मुकेश भट्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष अशोक तिवारी, खीमानंद जोशी, प्रकाश पपनोई, बीरेंद्र सिंह रावत, बालम सिंह, प्रदीप वर्मा, प्रकाश लखे़ड़ा, गुड्डू बंगारी, चंद्रा दत्त, शंकर दत्त, पुष्कर सिंह अधिकारी, वासवानंद व सुरेंद्र गोयल समेत देघाट, पालपूर, भैडगांव, भरसोली, गोलना, चम्याड़ी व कुमालेश्वर आदि गांव के युवाओं ने भाग लिया।
चौखुटिया: यहां भी भाजपा व हिदूवादी संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं व लोगों ने राम मंदिर निर्माण को बड़ी उपलब्धि बताया तथा मंदिरों में पूता-अर्चना कर प्रसन्नता का इजहार किया। मासी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रीराम पादुका मंदिर में श्रीराम की पूजा कर आरती उतारी तथा मिष्ठान वितरण किया। कार्यक्रम में भगवत सिंह, गोबिंद बल्लभ, चंदन सिंह बिष्ट, कमला फुलोरिया, दीपा मासीवाल, शंकर दत्त जोशी व नंदकिशोर आर्य आदि ने सहभागिता की। इधर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह संगेला ने राम मंदिर निर्माण को ऐतिहासिक क्षण बताया।