खड़कूना की महिलाओं ने जांबाजों को भेजी पिरूल की राखियां
अल्मोड़ा मेंखड़कूना गांव (हवालबाग ब्लॉक) की महिलाओं ने पीरूल से बनी राखियां सैनिकों के लिए भेजीं।
By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Aug 2020 10:11 AM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2020 10:11 AM (IST)
अल्मोड़ा/ रानीखेत : कोसी जलागम के खड़कूना गांव (हवालबाग ब्लॉक) की महिलाओं ने पीरूल से आकर्षक राखियां तैयार की हैं। इन्हें दिन-रात देश की आन, बान व शान की सुरक्षा में डटे जांबाजों के लिए कुमाऊं रेजिमेंट मुख्यालय रानीखेत भेजा गया।
जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण शोध संस्थान कोसी कटारमल के राष्ट्रीय हिमालयी अध्ययन मिशन के तहत पीरूल से राखियां तैयार कराई गई हैं। सैन्य अधिकारियों ने विज्ञानियों व महिलाओं के इस प्रयास को पर्यावरण एवं आजीविका संवर्धन के लिए सराहनीय पहल बताया। इन राखियों की पैकिंग, विपणन आदि गांव के ही गिरीश लोहनी, योगेश लोहनी, बबलू लोहनी, शुभम लोहनी व नितिन लोहनी कर रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें