वीरांगना वाहिनी ने कप्तान व जवानों को बांधी राखी
हिदू जागरण मंच (हिजाम) वीरागना वाहिनी की जिला इकाई ने कोरोनाकाल में पुलिस अधिकारियों जवानों व कार्मिकों को मानव सेवा करने पर सम्मानित किया।
अल्मोड़ा, संस : हिदू जागरण मंच (हिजाम) वीरागना वाहिनी की जिला इकाई ने कोरोनाकाल में पुलिस अधिकारियों, जवानों व कार्मिकों की मानवसेवा करने पर सम्मानित किया। उन्हें राखी बांध जरूरतमंद महिलाओं व बेटियों को मदद जारी रखने का आह्वान भी किया। बाद में क्रांतिकारी शहीद ऊधमसिंह को याद कर नमन किया।
पुलिस जिला मुख्यालय में वीरांगना वाहिनी की ओर से रक्षा पर्व मनाया गया। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा, सीओ वीर सिंह व अन्य पुलिस अधिकारियों व जवानों को राखी बाधी गई। वीरागना वाहिनी जिला स्तर पर 16 जुलाई से 15 अगस्त तक रचनात्मक व सामाजिक गतिविधियों से जुड़े अभियान चला रही है। चार अगस्त को पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री स्व. सोबन सिंह जीना की जयंती पर हिजाम व वीरागना वाहिनी वृहद पौधारोपण करेगी। इससे पूर्व वीरांगना वाहिनी की जिलाध्यक्ष विद्या लटवाल के नेतृत्व में मातृशक्ति ने कप्तान समेत पुलिस अधिकारियों व जवानों को राखी बांधी। कार्यक्रम में वाहिनी की आरती गुप्ता, बिंदु भंडारी, ममता गुप्ता, शशि गुप्ता के साथ ही हिजाम जिलाध्यक्ष अभय साहिब, प्रदेश महामंत्री जगदीश जोशी, युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष अमन नच्जौन आदि मौजूद रहे।