53 जरूरतमंदों को बाटी गई राशन सामग्री
लॉकडाउन के बाद जरूरतमंदों की मदद को प्रशासनिक मशीनरी मुस्तैदी से काम कर रही है।
संवाद सहयोगी, रानीखेत : लॉकडाउन के बाद जरूरतमंदों की मदद को प्रशासनिक मशीनरी मुस्तैदी से जुटी हुई है। तहसील मुख्यालय में एसडीएम ने आसपास के क्षेत्रों के जरुरतमंदों को राशन सामग्री वितरित की। भविष्य में भी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
तहसील मुख्यालय ने उप जिलाधिकारी अभय प्रताप ने आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे करीब 53 जरुरतमंदों को आटा, चावल, नमक, तेल, चीनी, दाल, मशाले वितरित किए। उपजिलाधिकारी ने लोगों से लॉक डाउन का पालन करने व कोई भी समस्या होने पर संपर्क साधने की बात कही साथ ही भविष्य में भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उप जिलाधिकारी ने तहसील के कर्मचारियों को आसपास के क्षेत्रों में रह रहे श्रमिकों को भी किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना होने देने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि यदि लापरवाही की गई तो कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान नायब तहसीलदार दिलीप सिंह, विवेक राजौरी, दीप जोशी, महेद्र रावत, मनोज सती आदि मौजूद रहे।