पुलिस टीम ने सेराघाट क्षेत्र में किया लोगों को जागरूक
तहसील भनोली और आस पास के इलाकों में पुलिस ने लोगों को जागरूक किया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Apr 2020 09:27 PM (IST)Updated: Sat, 04 Apr 2020 06:14 AM (IST)
संवाद सहयोगी, दन्यां: तहसील भनोली और आस पास के इलाकों में लॉक डाउन को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए पुलिस टीम ने अनेक स्थानों पर चैकिंग करते हुए लोगों को कोरोना वायरस के बारे में समझाते हुए जागरूक किया। थानाध्यक्ष दन्यां संतोष तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दूरस्थ क्षेत्र सेरघाट में स्थापित बैरियर की औचक चैकिंग की। उन्होंने आस पास के गांवों के लोगों को मनुष्य से मनुष्य में फैल रही इस महामारी के बचाव के लिए शारीरिक दूरी बनाये रखने की अपील लोगों से की। पुलिस टीम में एसओ संतोष तिवारी, उप निरीक्षक पूजा दास, हैड कांस्टेबिल बालकृष्ण, राजेश भट्ट सहित अनेक जवान शामिल हुए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें