Move to Jagran APP

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त

महाशिवरात्रि पर भारी बारिश भी भक्तों की आस्था डिगा न सकी। शिव भक्तों ने जमकर मंदिरों में जलाभिषेक किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Feb 2020 11:26 PM (IST)Updated: Sat, 22 Feb 2020 06:14 AM (IST)
महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त
महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त

द्वाराहाट/स्याल्दे/द्वाराहाट, जेएनएन : महाशिवरात्रि पर भारी बारिश भी भक्तों की आस्था डिगा न सकी। सुबह से ही मंदिरों में पूजा अर्चना का दौर चला। इस दौरान देवादि देव महादेव के नारों व जयघोष से माहौल शिवमय हो उठा।

loksabha election banner

स्याल्दे में टिटेश्वर व पत्थरखोला महादेव मंदिर में शुक्रवार सुबह से ही पूजा अर्चना व जलाभिषेक करने वालों का तांता लगा रहा। पत्थरखोला में बबलिया, सेलीपाटली, चनाण, ककड़खेत, कनारीखिला, पालपुर, तामाढौन, वल्मरा, कलसिया आदि गावों की महिलाओं व शिव भक्तों ने रिमझिम बारिश के बाद भी कलश यात्रा निकाली। इस दौरान हर हर महादेव, जय हो महाकाल के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजयामान हो उठा। विहान सामाजिक व सांस्कृतिक कला मंच के कलाकारों ने भक्तिमय प्रस्तुति दे माहौल को शिवमय बना दिया। इससे पूर्व मुख्य पुजारी गौरी दत्त ने यजमान धर्मपाल मनराल व भूपेंद्र सिंह से धार्मिक अनुष्ठान पूरे करवाए।

द्वाराहाट : महाशिवरात्रि क्षेत्र में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। महामृत्युंजय, केदार, विभाडेश्वर, बालेश्वर, चंदेश्वर, मार्कंडेश्वर, पिंडेश्वर, नागेश्वर आदि शिवमंदिरों में भक्तों ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। दिनभर लगातार हो बारिश कई कार्यक्रमों में व्यवधान भी पड़ा।

ताड़ीखेत : लमगढ़ेश्वर महादेव मंदिर में कावड़ों ने जलाभिषेक किया। महंत रावलगिरि महाराज की देखरेख में रुद्राभिषेक पाठ किया। इस दौरान कावड़िये बहादुर रावत, चंदन सिंह, सुंदर बिष्ट, भाष्कर डोगरा, दीपक सिंह, उत्तम सिंह, सुरेश पांडे, सुरेश सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.