Move to Jagran APP

सड़क पर उतरे कांग्रेसी

रसोई गैस समेत अन्य आवश्यक वस्तुओं के दामों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रसियों ने आक्रोश जताया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Feb 2020 11:12 PM (IST)Updated: Sat, 15 Feb 2020 06:12 AM (IST)
सड़क पर उतरे कांग्रेसी
सड़क पर उतरे कांग्रेसी

संस, भाकुड़ा (स्याल्दे) : रसोई गैस समेत अन्य आवश्यक वस्तुओं के दामों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला आग के हवाले किया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार हर क्षेत्र में विफल हो गई है। चेतावनी दी शीघ्र गैस के बढ़े दाम वापस नहीं लिए गए तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

loksabha election banner

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता ब्लॉक प्रमुख करिश्मा टम्टा के नेतृत्व में स्याल्दे बाजार में एकत्र हुए। सभा हुई। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की सरकार झूठे वादे कर जनता को धोखा देने का काम कर रही है। विकास कार्य पूरी तरह ठप है। यहीं नहीं भाजपा को लोगों की मूलभूत समस्याओं को कोई लेना देना नहीं रह गया है। लोग आवारा व जंगली जानवरों के आतंक से परेशान हैं, विद्यालयों में शिक्षक, अस्पतालों में चिकित्सक नहीं हैं। लेकिन भाजपा को जनता की समस्याएं दिखाई नहीं दे रही है। बेतहाशा मूल्य वृद्धि कर लोगों की जेबें खाली करने पर तुली भाजपा से जनता त्रस्त है। उन्होंने गैस के बड़े दाम तत्काल वापस लिए जाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख भूपाल सिंह रावत, चंदन पंचोली, संतोष पाल सिंह, दीवानी राम, सुंदर नेगी, मालती गिरि, भूपाल मनराल आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.