चौखुटिया को नगर पंचायत बनाए जाने का स्वागत
संस चौखुटिया चौखुटिया को नगर पंचायत बनाए जाने संबंधी मंत्रिमंडल के फैसले को भाजपा क
संस, चौखुटिया: चौखुटिया को नगर पंचायत बनाए जाने संबंधी मंत्रिमंडल के फैसले को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सही कदम बताया है। इसके लिए सभी ने विधायक महेश नेगी के प्रयासों की सराहना कर मंगलवार को यहां निरीक्षण भवन में उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। विधायक ने कहा कि नगर पंचायत विकास की पहली कड़ी है। इससे चौखुटिया समेत आसपास के गांवों का तेजी से विकास होगा। गैरसैंण में प्रस्तावित राजधानी के मद्देनजर नगर पंचायत का गठन जरूरी है।
नगर पंचायत अस्तित्व में आ जाने के बाद लोगों को सभी नगरीय सुविधाएं मिल सकेंगी। बाद में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा कि कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक ले जाएं। साथ ही उन्होंने पंचायत चुनावों की तैयारी में जुटने को कहा। अध्यक्षता बिंदेश्वरी पांडे व संचालन सुरेंद्र सिंह मनराल ने किया। इस अवसर पर सावित्री कठायत, दीपू बिष्ट, पूरन संगेला, मोहन मेहरा, नवीन चंद्र जोशी, बंशीधर, परमानंद सती, गिरधर सिंह, खुशाल सिंह, चंदन सिंह, मनोज कुमार आर्य, जगदीश बुधानी, दीवान सिंह, हरीश व राजेंद्र जोशी आदि मौजूद थे।