बच्चों ने निकाली पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रैली
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : विद्या भारती की ओर से संचालित सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम के छात्र-छात्राओं न
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : विद्या भारती की ओर से संचालित सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को नगर में पर्यावरण संरक्षण के लिए जनजागरूकता रैली निकाली। उन्होंने प्रेरणादायी नारों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
विद्यालय के छात्रों ने हरेला पर्व सप्ताह के तहत नगर में पौधे लगाओ- पर्यावरण बचाओ जनजागरूकता रैली निकाली। रैली विद्यालय से शुरू हुई जो एलआर साह रोड से होते हुए नंदादेवी बाजार, रघुनाथ मंदिर परिसर, थाना बाजार, एलेक्जेंडर लाइन माल रोड होते हुए विद्यालय परिसर पहुंची। जहां विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने आसपास के लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया गया। बताया कि पौधरोपण के लिए यही सर्वोत्तम महीना है। इस माह लगाए गए पौधे जल्द लग जाते हैं, उन्हें ज्यादा पानी देने की आवश्यकता नहीं होती है। बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधों का महत्व बताया गया। रैली के बाद बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसके 100 मीटर दौड़ में भाष्कर टम्टा, आयुषी धौनी, 200 मीटर दौड़ में धीरज बिनौली, अंजलि बिष्ट, 400 मीटर में आयुष लटवाल व दिया डसीला, लंबी कूद में गुड्डू पासवान, मयंक टकवाल, आंचल नेगी, ऊंचीकूद में आशीष नेगी तथा गोला फेंक में आयुष लटवाल प्रथम रहे। इस मौके पर केदार मिश्रा, हरीश मेहता, विनोद जोशी, राजेश लोहनी, संजय जोशी, भुवन पांडे, नवीन जोशी, विशन जोशी, हरीश बिष्ट, आनंद उप्रेती, ओम प्रकाश लोहनी, आनंद भट्ट, महेश जोशी, पूनम जोशी, जानकी ठाकुर, पुष्पा मेहरा आदि मौजूद थे।