Move to Jagran APP

रैली के जरिये लोगों को किया जागरूक

संवाद सहयोगी द्वाराहाट/ताड़ीखेत हरेला महोत्सव के तहत ग्राम पंचायत विजयपुर में पर्यावरण व जल सं

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Jul 2019 10:20 PM (IST)Updated: Sun, 14 Jul 2019 10:20 PM (IST)
रैली के जरिये लोगों को किया जागरूक
रैली के जरिये लोगों को किया जागरूक

संवाद सहयोगी, द्वाराहाट/ताड़ीखेत : हरेला महोत्सव के तहत ग्राम पंचायत विजयपुर में पर्यावरण व जल संरक्षण का जागरूकता रैली निकाल वन महोत्सव मनाया गया। उसके बाद थामड़ क्षेत्र में जल संरक्षित करने वाले चौड़ी पत्ती व चारा प्रजाति के करीब 100 पौधों का रोपण कर उनकी देखभाल का संकल्प लिया।

loksabha election banner

रविवार को विजयपुर पंचायत भवन में वन महोत्सव मनाया गया। पर्यावरण प्रेमी दीवान सिंह रौतेला तथा वन दरोगा नंदन सिंह नयाल ने वनों के महत्व के बारे में जानकारी दी। बढ़ती गर्मी तथा पानी की कमी के लिए वनों के दोहन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने जल प पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौंध लगाने का आह्वान किया। बाद में जनचेतना रैली निकाली ग्रामीणों से पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया गया। इस दौरान वन पंचायत सरपंच सुरेंद्र सिंह रौतेला, ग्राम प्रधान हेमा देवी, तारा देवी, नीमा देवी, प्रेमा रौतेला, मुन्नी देवी, खष्टी देवी, पुष्पा देवी, शाति भट्ट, उमा भट्ट, भावना भट्ट आदि मौजूद रहे।

=============

पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता अभियान पर चर्चा

ताड़ीखेत: देवी स्वयं सहायता समूह की बैठक में पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता अभियान पर चर्चा की गई। हरेला महोत्सव के तहत बाजार क्षेत्र में पौंध लगाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में तय हुआ कि स्वयं सहायता समूह के प्रत्येक सदस्य बाजार व आसपास के क्षेत्र में पाच-पाच पौधे लगाएंगे। साथ ही विशेष सफाई अभियान चलाकर कूड़े का निस्तारण किया जाएगा। मीना रावत ने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ आर्थिकी मजबूत करने के लिए महिलाओं को मोमबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण दिया जाएगा। अध्यक्षता हेमा नेगी व संचालन ज्योति तिवारी ने किया। इस दौरान दीपा रावत,उमा तिवाड़ी, नीमा मेहरा, मीना रावत, हेमलता नेगी, रेखा नेगी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.