Move to Jagran APP

कांग्रेसियों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : गैरसैंण समेत प्रदेश में जमीनों की खरीद फरोख्त पर रोक हटाए जाने और माफियाओं क

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Jul 2019 04:34 PM (IST)Updated: Sat, 13 Jul 2019 04:34 PM (IST)
कांग्रेसियों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला
कांग्रेसियों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : गैरसैंण समेत प्रदेश में जमीनों की खरीद फरोख्त पर रोक हटाए जाने और माफियाओं को संरक्षण दिए जाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह माफियाओं की जकड़ में हैं और वह यहां के लोगों के अधिकारों के हनन पर उतर आई है। जिसे किसी भी कीमत पद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

loksabha election banner

शनिवार को कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे के नेतृत्व में चौघानपाटा में प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और जागेश्वर के विधायक गोविद सिंह कुंजवाल ने कहा कि वर्तमान सरकार इस तरह के षड़यंत्र रचकर राजधानी के मुद्दे से लोगों का ध्यान भटकाना चाह रही है। जिसे कांग्रेस पार्टी किसी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने कहा कि गैरसैंण में राजधानी के भवनों के विस्तार के लिए भूमि उपलब्ध हो सके और स्थानीय लोगों को ही इसका लाभ मिल सके। इसके लिए पूर्ववर्ती सरकार ने यहां बाहरी बिल्डरों के लिए भूमि की खरीद फरोख्त पर रोक लगाई थी, लेकिन वर्तमान सरकार ने माफियाओं को फायदा देने के लिए इस रोक को हटा दिया है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुतला दहन कार्यक्रम में मनोज तिवारी, पूरन सिंह रौतेला, लता तिवारी, तारा चंद्र जोशी, राजीव कर्नाटक, राजेंद्र बोरा, राधा बिष्ट, लीला जोशी, पूनम आर्या, हर्ष कनवाल, विनोद वैष्णव, मोहन सिंह, आनंद प्रसाद, प्रमोद कुमार, संजय दुर्गापाल, आनंद सतवाल समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.